अपडेटेड 31 August 2024 at 17:28 IST

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोलीं- ‘महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिक

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प

Follow : Google News Icon  
Providing safe environment to women is Centre's top priority: Union Minister Annapurna Devi
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी | Image: X/@Annapurna4BJP

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। हालांकि, इन योजनाओं का लाभ उठाना और इन्हें लागू करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है।

केंद्रीय मंत्री हर साल सितंबर में मनाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी पोषण माह के सातवें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद महात्मा मंदिर में सभा को संबोधित कर रही थीं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भानुबेन बाबरिया भी उपस्थित थीं।

Advertisement

देवी ने कहा, “महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। लेकिन राज्य सरकारों की भी जिम्मेदारी है कि वे इसका लाभ उठाएं और इन योजनाओं को लागू करें।”

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 31 August 2024 at 17:28 IST