पश्चिम बंगाल में रोहिंग्याओं की बेलगाम बसावट: सुकांत मजूमदार का बड़ा आरोप

सुकांत मजूमदार ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण के कारण राज्य में रोहिंग्याओं की बेलगाम बस्तियां बस रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP MP Sukanta Majumdar
BJP MP Sukanta Majumdar | Image: File Photo

West Bengal News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संरक्षण के कारण राज्य में रोहिंग्याओं की बेलगाम बस्तियां बस रही हैं।

केंद्रीय शिक्षा एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री मजूमदार ने एक समाचार चैनल से कहा, “टीएमसी नेताओं की मदद से रोहिंग्या सॉल्ट लेक, उत्तरी कोलकाता के कुछ हिस्सों और मछली भेरियों (मछली पालन के लिए बनाये जाने वाले छोटे तालाब) के अलावा अन्य जगहों पर बस गए हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति रोहिंग्याओं की बस्ती की तस्वीर खींचता है तो वे उस पर हमला कर देते हैं। मजूमदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार रोहिंग्याओं को राज्य में बसने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा करना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का कर्तव्य है। मजूमदार ने कहा, “बीएसएफ के जवान सीमा की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”

Advertisement

यह भी पढ़ें: '15 मिनट पुलिस हटा दो तो', ओवैसी के बयान पर राजा भैया ने जताई सहमति

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड