क्या खत्म हो गया इंडी गठबंधन? तेजस्वी का चौंकाने वाले बयान, ममता देंगी केजरीवाल को समर्थन; मिल रहे बड़े संकेत

बिहार में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव न INDIA गठबंधन को लेकर ऐसा बयान दिया है कि अब इसके भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 India alliance
India alliance | Image: PTI

लोकसभा चुनाव 2024 में NDA का मुकाबला करने के लिए तमाम विपक्षी पाीर्टियों ने एकता दिखाते हुए शोर-शराबे के साथ INDIA गठबंधन बनाया था। हालांकि,गठन के कुछ ही दिन बाद तब इसके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे जब एक अहम पार्टी जेडीयू गठबंधन से अलग हो गई थी। महागठबंधन के सूत्रधार कहे जाने वाले नीतीश कुमार वापस से NDA में शामिल हो गए थे। अब एक बार फिर बिहार में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के एक बयान से INDIA गठबंधन में खलबली मच गई है।

बिहार के बक्सर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में RJD नेता तेजस्वी यादव ने साफ-साफ कह दिया कि इंडी गठबंधन अब खत्म हो गया है। तेजस्वी से जब मीडिया ने सवाल किया कि दिल्ली चुनाव में AAP और कांग्रेस आमने-सामने है। इतना ही नहीं दोनों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है जबकि दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल है। ये कैसा गठबंधन है? इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि INDIA  गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था और चुनाव के बाद से ही यह खत्म हो गया है।


TMC का AAP को समर्थन का ऐलान

इधर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कह दिया कि दिल्ली चुनाव में वो AAP को अपना समर्थन देगी। AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने इसके लिए दीदी को थेक्यू भी कहा है। केजरीवाल में X पर लिखा है, मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। थैंक्यू दीदी। आपने हमेशा अच्छे और बुरे वक्त में अपना साथ और आशीर्वाद दिया है।

INDIA गठबंधन में तकरार जारी

बीते दिनों विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA में इसकी कमान को लेकर छिड़ी रार सबके सामने आ गई थी। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी नजीतों आने के बाद कांग्रेस के नेतृत्वस पर सवाल उठने लगे थे। इसे लेकर विपक्षी दलों की आपस में ही ठन गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जगह दूसरे नामों पर चर्चा चल रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस रेस में सबसे आगे चल रही थीं।

Advertisement

कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल

हालांकि, कांग्रेस ममता बनर्जी को सीधे तौर पर नकार रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता ने साफ कह दिया है कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की एक लीडर हैं और वो उसी भूमिका में रहेंगी। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि  ममता बनर्जी का राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करने का अभी कद नहीं है और ना उनकी पार्टी का। ममता की पार्टी सिर्फ बंगाल तक सीमित है। अब देखना होगा को कि उद्धव ठाकरे को किस-किसका समर्थन मिलता है। अब एक बार फिर महागठंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: Sambhal: 1978 संभल दंगों की फिर से होगी जांच? SP ने बताई क्या है सच्चाई

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड