BREAKING: विजय को बहुमत के लिए 2 MLA कम पड़े, थलापति का शपथ ग्रहण टला; तमिलनाडु में जोरदार सियासी ड्रामा, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

तमिलनाडु में विजय थलापति को सरकार बनाने के रास्‍ते में आ रही आड़चनें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों के हवाले से अब बड़ी खबर आ रही है कि विजय का शपथ ग्रहण टल गया है।

Follow : Google News Icon  
Thalapathy Vijay
थलापति विजय | Image: X

Vijay Oath Ceremony Postponed Again: तमिलनाडु में विजय थलापति को सरकार बनाने के रास्‍ते में आ रही आड़चनें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले खबर आई कि राज्‍यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्‍योता दिया है और कल यानी कि शनिवार को 11 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में वो सीएम पद की शपथ लेंगे। लेकिन सूत्रों के हवाले से अब बड़ी खबर आ रही है कि उनका शपथ ग्रहण टल गया है।

सूत्रों के मुताबिक विजय के पास बहुमत के लिए दो विधायक कम पड़ रहे हैं और उनका शपथ फिलहाल के लिए टल गया है। VCK और IUML का समर्थन पत्र (विधायकों के साइन वाला लेटर) राज्यपाल को नहीं मिला है। जानकारी मिली है कि VCK ने समर्थन जताने के लिए डिप्टी सीएम का पद मांगा है। आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। सरकार बनाने के लिए विधानसभा में 118 सीटों का बहुमत चाहिए होता है।

कहां होना है शपथ ग्रहण?

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में विजय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने इस समारोह का जिम्मा लिया है। अगर सब सही रहा हो तो इसी मंच से कल विजय थलापति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे।

Advertisement

विजय के सामने क्या है चुनौतियां?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजय के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती चुनावी वादों को जमीन पर उतारने की होगी। जनता को उनसे रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और निवेश बढ़ाने जैसी बड़ी उम्मीदें हैं। वहीं, उनके समर्थकों का कहना है कि विजय की सरकार तमिलनाडु में नई राजनीतिक संस्कृति और नए प्रशासनिक मॉडल की शुरुआत कर सकती है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: तीन पत्‍नियां, 11 बच्चे और...अब 70 साल के सपा नेता खलील ने 20 साल की यासमीन से किया चौथा निकाह; थाने पहुंची दूसरी बीवी ने बता दिया सच

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड