गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुल जाएगा: ठाकरे का शिंदे पर निशाना

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uddhav Thackeray/Eknath Shinde
Uddhav Thackeray/Eknath Shinde | Image: Uddhav Thackeray/Eknath Shinde/Facebook

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुलेगा।

मराठी भाषा गौरव दिवस के अवसर पर पार्टी के एक कार्यक्रम में ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि नव-हिंदुत्ववादियों को उनकी पार्टी को भगवान राम का महत्व सिखाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुलेगा।’’

इससे पहले दिन में शिंदे ने महाकुंभ में शामिल न होने के लिए ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ठाकरे खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं।

Advertisement

शिंदे और शिवसेना विधायक प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में गए थे और संगम में स्नान किया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में कल पेश होगी दूसरी CAG Report

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड