अपडेटेड 16 August 2021 at 12:23 IST
सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, बोले- 'पार्टी युवा छोड़ते हैं, जिम्मेदार हम...'
कांग्रेस पार्टी का आज एक और विकेट गिर गया है। सोमवार को कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
- भारत
- 2 min read

कांग्रेस पार्टी का आज एक और विकेट गिर गया है। सोमवार को कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अब पार्टी के अंदर ही सवाल उठने लगे हैं। कपिल सिब्बल ने इस तरह युवा नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सिब्बल ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी आंखें बंद करके आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: केरल: BJP का माकपा पर आरोप; कहा- 'राष्ट्रीय ध्वज के बराबर उन्होंने फहराया पार्टी का झंडा'
सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्विटर पर लिखा, "सुष्मिता देव ने हमारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। जब युवा नेता चले जाते हैं तो हम 'बूढ़ों' को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए दोषी ठहराया जाता है। पार्टी आगे बढ़ती है: आंख अच्छी तरह बंद करके।"
वहीं पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद विचार करने की बात कही है। कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट में लिखा, 'हमें इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है कि सुष्मिता देव जैसे व्यक्ति हमारी पार्टी से इस्तीफा क्यों देते हैं।'
Advertisement
दरअसल, पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफ़ा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता देव ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा और पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने अपना ट्विटर बायो बदलकर कांग्रेस की 'पूर्व सदस्य' कर दिया। हालांकि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी है, इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें: 'जन गण मन' भूलने पर हुई सपा सांसद एसटी हसन की फजीहत, हुए ट्रोल तो बोले- मुझे पूरा राष्ट्रगान है याद
Advertisement
बता दें कि सुष्मिता देव महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी थीं। वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व में भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके संतोष मोहन देव की बेटी हैं। सुष्मिता देव की मां बिथिका देव विधायक रह चुकी हैं। सुष्मिता देव खुद असम की सिल्चर सीट से सांसद रह चुकी हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता देव, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थीं, जिनके अकाउंट को हाल ही में ट्विटर ने लॉक कर दिया था।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 16 August 2021 at 12:23 IST