अपडेटेड 13 April 2024 at 23:31 IST
आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में रोड शो के दौरान हुआ पथराव, सीएम जगन मोहन रेड्डी को लगी चोट
मुख्यमंत्री के ‘मेमंता सिद्धम (हम बिल्कुल तैयार हैं)’ नामक चुनाव प्रचार के दौरान उन पर पत्थर फेंके गये और एक पत्थर उनकी आंख से ऊपर ललाट पर लगा एवं वह घायल हो गय
- भारत
- 2 min read

Jagan Mohan Reddy : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में अपनी पार्टी वाईएसआरसीपी के लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी पर शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया जिसमें वह घायल हो गये। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के ‘मेमंता सिद्धम (हम बिल्कुल तैयार हैं)’ नामक चुनाव प्रचार के दौरान उन पर पत्थर फेंके गये और एक पत्थर उनकी आंख से ऊपर ललाट पर लगा एवं वह घायल हो गये।
रोड शो के दौरान लगा पत्थर
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री जब अपने बस टूर के दौरान सिंह नगर के विवेकानंद स्कूल सेंटर में भीड़ का अभिवादन कर रहे थे तब उन्हें पत्थर आ लगा।’’
Advertisement
यह पत्थर बड़ी तेजी से आया और रेड्डी को लगा। अधिकारियों को संदेह है कि पत्थर गुलेल से फेंका गया होगा। पत्थर लगने के बाद बस के ऊपर उनके साथ खड़े लोगों ने शुरू में रूमाल से उनका ललाट पोछा।
चोट के बावजूद भी जारी रखा रोड शो
बस के अंदर एक डॉक्टर ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार किया। इस घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने शहर में अपना टूर जारी रखा और चार घंटे तक प्रचार किया। इस बीच वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि इस ‘‘हमले’’ के पीछे तेदेपा (तेलुगु देशम पार्टी) का हाथ है। रेड्डी 21 दिन के इस बस टूर पर हैं।
Advertisement
राज्य में 175 सदस्यीय विधानसभा तथा 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 13 April 2024 at 23:31 IST