'कारसेवकों पर गोलियां चलवा कर सपा ने सही...', स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान
सपा नेता Swami Prasad Maurya ने एक बार फिर Ram Mandir को लेकर विवादित बयान दिया है। अब उन्होंने कार सेवकों पर चलाई गई गोली को सही बताया है।
- भारत
- 2 min read

UP News: समाजवादी पार्टी (SP) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अक्सर ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की चेतावनी के बाद भी वो अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। अब उन्होंने एक बार फिर राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है।
खबर में आगे पढ़ें:
- स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान
- अब कारसेवकों पर गोली चलाने को लेकर कही बड़ी बात
- स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को दिखाया ठेंगा।
कारसेवकों पर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के कासगंज में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "जिस समय अयोध्या में राम मंदिर की घटना घटी थी, बिना न्यायपालिका के किसी निर्देश के, बिना किसी आदेश के अराजक तत्वों ने जो तोड़-फोड़ की थी, उसपर तत्कालिन सरकार ने संविधान की, कानून की रक्षा के लिए उस समय जो गोली चलवाई थी वह सरकार का अपना कर्तव्य था, उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया था।"
हिंदू धर्म पर भी दिया था विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर या हिंदू धर्म को लेकर ऐसा बयान दिया है। कुछ दिन पहले भी इन्होंने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है।"
Advertisement
सपा विधायकों ने अखिलेश से की एक्शन की मांग
अब उनके बयान पर पार्टी में भी विरोध सुर उठने लगे हैं। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर मंगलवार को विधायकों और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से उनकी शिकायत की है। अखिलेश यादव ने सख्त लहजा अपनाते हुए आगे नोटिस देने की भी बात कही है। सपा विधायक ने स्वामी प्रसाद पर सवाल उठाते हुए कहा कि सनातन से इतनी दिक्कत है तो अपनी बेटी को क्यों नहीं रोक ले रहे हैं। बता दें कि स्वामी प्रसाद मोर्य की बेटी BJP सांसद है।