अपडेटेड 8 June 2024 at 18:52 IST
सोनिया गांधी फिर बनीं कांग्रेस के संसदीय दल की चेयरपर्सन, खड़गे बोले- मैं उनको सैल्यूट करता हूं
सोनिया गांधी को एक बार फिर से सर्वसम्मति के साथ कांग्रेस संसदीय दल (CPP) का प्रमुख चुना गया। संसदीय दल की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव पेश किया था।
- भारत
- 1 min read

Congress Meeting: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को एक बार फिर से सर्वसम्मति के साथ कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की प्रमुख चुन ली गई हैं। संविधान सदन (पुरानी संसद) के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को CPP प्रमुख नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका पार्टी के सांसदों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
सोनिया गांधी को CPP अध्यक्ष पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'हमारी लीडर फिर से CPP लीडर बनकर हमें मार्गदर्शन करते रहेंगी। इससे अच्छा क्या हो सकता है कि अपनी खुशियां छोड़कर पार्टी की सेवा कर रही हैं, मैं उनको सैल्यूट करता हूं। अपने सब काम पीछे कर दिए देश के लिए वो अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं।' इससे पहले पार्टी की कार्य समिति की बैठक (CWC) में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से आग्रह किया गया कि वह लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभालें। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 June 2024 at 18:52 IST