कुछ लोगों को 'द्रविड़म' से दिक्कत है: तमिलनाडु के CM स्टालिन

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन का कहना है कि कुछ लोगों को 'द्रविड़म' से दिक्कत है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Top Electoral Bonds Donor Funded MK Stalin's DMK With Rs 509 Crore, Reveals Data
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन | Image: PTI/File

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि ‘‘कुछ लोगों को द्रविड़म शब्द से दिक्कत है’’ क्योंकि द्रविड़वाद एक ऐसी ताकत है जो उत्पीड़न और अन्याय का विरोध करती है।

स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि यह ‘तीक्ष्ण हथियार’ (द्रविड़म) जाति के नाम पर उत्पीड़न का विरोध करता है और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करता है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने तमिल थाई वल्थु (राज्य गान) विवाद को लेकर राज्यपाल आर. एन. रवि पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कुछ लोगों को द्रविड़म शब्द से परेशानी है। इसलिए उन्हें इसका उच्चारण करने में तकलीफ होती है।’’

राज्य के वन मंत्री के. पोनमुडी द्वारा लिखित एक पुस्तक का विमोचन करने के बाद एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रमुक शासन ने जाति, रीति-रिवाजों और परंपरा के नाम पर समय के साथ बनाई गई सभी बाधाओं को तोड़ने के लिए कानून बनाए।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘'हमारी कार्यशैली ऐसी बाधाओं को खत्म कर रही है।’’

स्टालिन ने पूछा, ‘‘एक व्यक्ति हैं, आप जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। वह पेरियार (तर्कवादी नेता) का नाम नहीं लेते... अगर यह हिंदी महीना है तो वह तमिल थाई वल्थु गाते समय द्रविड़म शब्द को छोड़ देते हैं। क्या ‘द्रविड़ नाल थिरुनादुम’ कहने से आपकी जीभ संक्रमित हो जाती है?’’

Advertisement

ये भी पढ़ें: वैश्विक अर्थव्यवस्था की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की संभावना बढ़ रही है: सीतारमण

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड