शिवसेना कार्यकर्ताओं की पार्टी है, मालिक और उसके गुलामों की नहीं: शिंदे

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं की पार्टी है, मालिक और उसके गुलामों की नहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shiv Sena Chief Eknath Shinde
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे | Image: Facebook

Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ‘मालिक और गुलामों’ की नहीं बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 

शिवसेना (उबाठा) से शिवसेना में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि उनके जैसे सैनिक सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लोगों के जीवन में सुनहरे दिन लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। हम जमीनी कार्यकर्ता हैं और मैं आपका सहयोगी हूं। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, न कि मालिक और गुलामों की पार्टी।’’

शिंदे ने कहा कि उन्होंने हमेशा आलोचना और दुर्व्यवहार का जवाब अपने काम से दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा दाम

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड