अपडेटेड 21 November 2023 at 17:20 IST

वरिष्ठ CPI नेता औरकेरल के पूर्व विधायक आर रामचंद्रन का निधन

Communist Party of India के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आर रामचंद्रन का बीमारी के चलते 75 साल की आयु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
R Ramachandran, PC : ANI
R Ramachandran, PC : ANI | Image: self

R Ramachandran Passes Away: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक आर रामचंद्रन का बीमारी के चलते 75 वर्ष की आयु में मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • आर रामचंद्रन का बीमारी के चलते निधन
  • पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहते थे

उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ समय से यकृत संबंधी बीमारियों से पीड़ित रामचंद्रन की हालत सोमवार को बिगड़ गई, और फिर उनका निधन हो गया।

केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में दूसरे सबसे बड़े गठबंधन सहयोगी भाकपा के, दक्षिणी कोल्लम जिले में एक प्रमुख नेता रामचंद्रन ने 2016-2021 की अवधि के दौरान राज्य विधानसभा में करुनागपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद के गांव से लाए गए थे एल्विश यादव की रेव पार्टी के लिए कोबरा, जानिए उन सांपों का क्या हुआ?

उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे। वह पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय थे। भाकपा राज्य परिषद के सदस्य रह चुके रामचंद्रन ने शुरुआती वर्षों में राज्य संचालित सिडको के अध्यक्ष और जिला पंचायत में उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था। वरिष्ठ माकपा नेता एवं राज्य के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने रामचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Advertisement

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 21 November 2023 at 17:20 IST