'राहुल गांधी को अंडमान निकोबार सेल्युलर जेल भेजिए...', लोकसभा में रविशंकर प्रसाद ने ऐसा क्यों कहा?

सदन में BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आइए जानते हैं कि उन्होंने राहुल गांधी को अंडमान निकोबार सेल्युलर जेल भेजने क्यों कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ravishankar Prasad
रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर पलटवार | Image: PTI

लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर पलटवार किया। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने जमकर हमला किया। कांग्रेस सांसद ने अपनी स्पीच के दौरान '6-7 साल का युवा', जिसे लेकर भाजपा ने उन्हें जमकर घेरा। वहीं अपने संबोधन के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को अंडमान निकोबार के सैल्युलर जेल भेजने की अपील भी की। 

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “आज जब मैं विपक्ष के नेता को सुन रहा था, तो मुझे नया-नया ज्ञान प्राप्त हो रहा था। आज मुझे पता चला कि 6-7 साल की उम्र में आदमी युवा हो जाता है। जाकर ढूंढूगा कि ये ज्ञान कहां मिलता है। वह कह रहे हैं कि तपस्या से गर्मी आती है। कौन पढ़ा रहा है? तपस्या जैसे पवित्र शब्द को क्यों बदनाम कर रहे हैं कि उससे गर्मी आती है। महाऋषियों ने तपस्या किया, जिससे शाश्वत रुप से समर्पण किया। ये होती है तपस्या। तपस्या अगर जानना हो तो गांधी जी को पढ़ें। सावरकर से इन्हें बहुत परेशानी होती है। इस सदन में आग्रह करूंगा कि एक बार इन्हें अंडमान निकोबार की सेल्युलर जेल में ले जाया जाए, जहां 11 साल तक सावरकर बंद थे।”

‘ट्यूटर बदलना बहुत जरूरी है’: कांग्रेस पर BJP का तंज

उन्होंने कहा कि मैं तीन बार गया हूं, जब भी गया हूं तो रोया हूं। उन्हें लिखने के लिए कलम तक नहीं मिलती थी। और नीचे कच्ची फांसी दी जाती थी, ताकि दर्द हो और सावरकर डरें। ठीक है, आप अपनी राजनीति के लिए कुछ भी बोलें, लेकिन जिस व्यक्ति ने देश के लिए इतना त्याग किया, उसके भाई की मृत्यु अंडमान में हो गई। उनके बारे में शब्दों का प्रयोग विनम्रता से करें। फिर कहूंगा ट्यूटर बदलना बहुत जरूरी है, ये ट्यूशन कहां से आ रहा है? ये जानना जरूरी है।

भारत की विरासत कभी औरंगजेब और बाबर नहीं हो सकते: BJP

भारत की विरासत होगी प्रभु राम की, कृष्ण की, रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, अरविंद घोष, लोकमान्य तिलक, नारायण गुरु, सुब्रमण्यम भारती, महात्मा गांधी की। ये हमारी विरासत है। हमारी विरासत कभी भी औरंगजेब और बाबर नहीं हो सकते। अगर ये पुरंपरा होती ना तो प्रभु राम और कृष्ण का मंदिर बहुत पहले बन गया होता।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: सावरकर पर आई बात तो एकनाथ शिंदे के बेटे ने भरे सदन में उद्धव गुट से पूछ लिया- क्या कांग्रेस की...

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड