Samajwadi Party के नेता Anurag Bhadauria बुरे फंसे, पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस; जानिए क्यों

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को भारी पड़ गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
| Image: self

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को भारी पड़ गया है। अनुराग भदौरिया पर उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt) की तिरछी नजर पड़ गई है। योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने सपा नेता अनुराग भदौरिया (SP Leader Anurag Bhadauria) को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब भदौरिया को पुलिस (Police) के सामने हाजिरी लगानी पड़ेगी। ऐसा ना करने पर सपा नेता को खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। पुलिस ने सपा नेता भदौरिया के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

लखनऊ पुलिस ने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि अगर वो हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने देर शाम अनुराग भदौरिया के घर पर नोटिस को चस्पा किया। इसे इंदिरा नगर ए ब्लॉक स्थित घर और चिनहट के फॉर्म हाउस पर लगाया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कुछ संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: Pratibha Singh नहीं, Himachal Pradesh में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में Congress के ये 3 नेता!

बताया जा रहा है कि 13 नवंबर को एक टीवी न्यूज चैनल में डिबेट के दौरान अनुराग भदौरिया ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी की थी। भदौरिया के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी ने पुलिस में शिकायत दी थी। बीजेपी के प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने अनुराग भदौरिया के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था।

Advertisement

आपको बता दें कि अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता है। उन्हें अक्सर मीडिया में पार्टी का पक्ष रखते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल अनुराग भदौरिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस के नोटिस पर अनुराग भदौरिया की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ना ही उनकी पार्टी की ओर से कोई बयान आया है। 

यह भी पढ़ें: Uniform Civil Code: विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने UCC पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'कमेटी की सिफारिश पर....'

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड