UP: योगी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, खरमास के बाद इस दिन मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं 6 मंत्री

UP NEWS : खरमास के बाद योगी मंत्रिमंडल में करीब 6 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं। खबर है कि कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rumours of Yogi adityanath cabinet expansion in UP major reshuffle may take place in the new year 2026
योगी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज | Image: ANI

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में BJP संगठन में बदलाव के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, खरमास खत्म होने के बाद यानी 14 जनवरी, 2026 के बाद मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

वर्तमान में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में 54 मंत्री हैं, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट में अधिकतम 60 सदस्य हो सकते हैं। ऐसे में करीब 6 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है, साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी हो सकता है।

अवध से 3 और पूर्वांचल से 2 नए मंत्री

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। भूपेंद्र चौधरी जाट समुदाय से हैं और पश्चिमी यूपी के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए अवध क्षेत्र से 3, पूर्वांचल से 2 और पश्चिमी यूपी से 1 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं। पार्टी जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

सीएम आवास पर हुई बैठक

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ में BJP कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर शाम को कोर ग्रुप की बैठक में सीए योगी, नए BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बैठक में RSS के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल सिंह और महेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

Advertisement

रणनीति पर विस्तार से चर्चा

सूत्र बताते हैं कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, संगठन में फेरबदल और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली रवाना हो गए, जहां वे केंद्रीय नेतृत्व को बैठक की जानकारी देंगे। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही विस्तार पर अमल होने की उम्मीद है।

2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है। BJP सूत्रों का कहना है कि नए चेहरों को शामिल कर सरकार में नई ऊर्जा लाने और जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस बढ़ाया जाएगा। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आने वाले दिनों में स्थिति और साफ हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में कोहरे की मार जारी, AQI भी 400 के पार, जीरो विजिबिलिटी की वजह से IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड