अपडेटेड 23 July 2025 at 22:41 IST

Bihar: चुनावों से पहले बिहार में SIR पर क्यों बरपा हंगामा? विधानसभा में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, किसने क्या कहा

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के लेकर हंगामा बरपा हुआ है। विधानसभा से लेकर संसद तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच SIR को लेकर तकरार देखने को मिल रही है।

Follow : Google News Icon  
Ruckus over SIR in Bihar
Ruckus over SIR in Bihar | Image: ANI

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के लेकर हंगामा बरपा हुआ है। विधानसभा से लेकर संसद तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच SIR को लेकर तकरार देखने को मिल रही है। विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

सदन में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 2003 में जब केंद्र मे अटल जी की सरकार थी, तब ये हुआ था। दो साल लगे थे SIR करने में, और अब ये दोबारा से हो रहा है। तो क्या हम ये मान लें कि 2003 से 2025 तक जो चुनाव हुए वो फर्जी हुए थे। तेजस्वी यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, इसक मतलब तो ये हैं कि नीतीश कुमार फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री बने हैं? हम जो विधायक चुन कर आए हैं वो फर्जी वोटर से आए हैं?

चुनाव आयोग मान रहा कि कोई घुसपैठिया नहीं मिला - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि जब चुनाव आयोग मान रहा कि कोई घुसपैठिया नहीं मिला है वेरिफिकेशन में तो बीजेपी कैसे कह रही है कि घुसपैठिए मिले हैं? तेजस्वी अपनी बात रख ही रहे थे कि नीतीश कुमार बीच में खड़े हो गए और तेजस्वी यादव पर भड़क गए। नीतीश कुमार सदन में लालू-राबड़ी सरकार की खामिया गिनाने लगे।

Advertisement

तेजस्वी यादव ने सदन की मर्यादा को तार-तार किया- विजय कुमार सिन्हा

RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इतना अवसर मिला तेजस्वी यादव को बोलने का लेकिन उनके अपशब्दों के प्रहार ने सदन की मर्यादा को तार-तार किया। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में समझाने का प्रयास किया। लेकिन इनको समझ नहीं आ रहा है तो ये इनका दुर्भाग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा सदन चलने दीजिए।

Advertisement

वोटर लिस्ट में धांधली SIR के माध्यम से ही ठीक होगी- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि SIR एक ऐसा विषय है जिसका राजनीतिकरण ज्यादा किया जा रहा है और एक गलत धारणा बनाई जा रही है। SIR के पीछे की सोच क्या है ये सभी को समझने की जरूरत है। महाराष्ट्र और दिल्ली चुनाव के बाद विपक्ष ने वोटर लिस्ट में हो रही धांधली को लेकर अपनी शिकायत चुनाव आयोग को दी है। अगर आपको संदेह है कि वोटर लिस्ट में धांधली हो रही है तो ये SIR के माध्यम से ही ठीक होगी।

विपक्ष का विरोध करने का तरीका गलत है- दिलीप कुमार जायसवाल

बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष का रवैया है वो संवैधानिक तरीका नहीं है। विपक्ष को लोकतांत्रिक व्यवस्था में आवाज उठाने का और विरोध करने का पूरा अधिकार है। लेकिन उसका तरीके संवैधानिक होना चाहिए। मुझे लगता है कि विपक्ष का विरोध करने का तरीका गलत है।

इसे भी पढ़ें: Bihar: विधानसभा में जब तेजस्वी पर आग बबूला हो गए CM नीतीश- अरे तुम जानते हो बहुत बच्चा थे, इसकी माता थीं, कोई सड़क पर...
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 22:41 IST