Updated January 23rd, 2019 at 13:52 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजनीति में की ऑफिशियल एंट्री, पति रॉबर्ट वाड्रा ने दी ये प्रतिक्रिया

बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए प्रियंका गांधी वड्रा को पार्टी महासचिव - प्रभारी (उत्तर प्रदेश पूर्व) नियुक्त किया.

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से एक बड़ी खबर आ रही है. नेहरु- गांधी परिवार की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री हो गई है. इसकी पुष्टि खुद कांग्रेस पार्टी ने की है. पार्टी द्वारा बुधवार को प्रेस रिलीज में प्रियंका को देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की कमान सौंपते हुए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश से  AICC महासचिव के रूप में नियुक्त किया है. 

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें उनकी नई पारी के लिए शुमकामनाएं दी हैं. उन्होंने फेसबुक पर लिखते पोस्ट करते हुए कहा बधाई हो प्रियंका.. जिंदगी के हर मोड़ पर मैं अपके साथ खड़ा हूं. वहां अपना सर्वश्रेष्ठ देना.

बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए प्रियंका गांधी वड्रा को पार्टी महासचिव - प्रभारी (उत्तर प्रदेश पूर्व) नियुक्त किया, ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तर प्रदेश पश्चिम के लिए महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया.

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि अशोक गहलोत के स्थान पर के सी वेणुगोपाल कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है .  उन्होंने आगे बताया कि गुलाम नबी आजाद हरियाणा के महासचिव - प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

 प्रियंका गांधी की राजनीति एंट्री का कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत 

 राजीव शुक्ला ने राहुल गांधी का फैसला का स्वागत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस को बड़ा फायदा होगा. 

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रियंका गांध को शुभकामनाएं दी हैं. उन्हंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी को नयी जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएं. कार्यकर्ता कई वर्षों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में आएं. कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने के लिए राहुल जी का आभार.

 

Advertisement

Published January 23rd, 2019 at 13:52 IST

Whatsapp logo