स्टेबिलिटी, ट्रांसपरेंसी और देश की तरक्की... NDA की बैठक में PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल को लेकर प्रस्ताव पास, भारत मंडपम में क्या-क्या हुआ?

Nda meeting: भारत मंडपम में हुई NDA की बैठक में पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ का प्रस्ताव पास हुआ। चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्ताव रखा और नागालैंड के मुख्यमंत्री फ्यू रियोरियो ने समर्थन किया। पीएम के पद पर नरेंद्र मोदी ने 4399 दिन पूरे कर नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Resolution passed regarding PM Modi 12-year tenure at the NDA meeting what transpired at Bharat Mandapam
भारत मंडपम में क्या-क्या हुआ? | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद संभालने वाले नेता बन गए हैं। इस खास मौके पर बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के लगातार कार्यकाल की सराहना की गई।

बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने यह प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में स्थिर सरकार चल रही है और कई बड़े काम हुए हैं। प्रस्ताव का समर्थन नागालैंड के मुख्यमंत्री और एनपीएफ नेता नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) ने किया। उन्होंने भी पीएम मोदी की विकास और सबको साथ लेकर चलने की नीति की प्रशंसा की।

NDA नेताओं को बांटी  झालमुड़ी

बैठक के शुरू में प्रधानमंत्री मोदी ने NDA के सभी नेताओं के साथ झालमुड़ी बांटी। नेता उन्हें बधाई देते रहे क्योंकि आज उन्होंने भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। बुधवार को नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था।

जवाहरलाल नेहरू का तोड़ा रिकॉर्ड

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पदभार संभाला और 1951-52 में देश का पहला आम चुनाव जीता, लेकिन वे 1964 में अपने निधन तक पद पर बने रहे। वहीं, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगभग 16 साल तक सेवा की, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग अवधियों में फैला हुआ था।

Advertisement

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक लगातार 16 साल 286 दिन देश की सेवा की। हालांकि, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 1952 के पहले आम चुनाव के बाद से माना जाता है, जो कुल 4,398 दिन का था।

ये भी पढ़ें: VIDEO: NDA की बैठक में CM सुवेंदु ने बनाई झालमुड़ी, PM मोदी समेत NDA नेताओं ने चखा स्वाद, बंगाल चुनाव में 'झालमुड़ी' बनी थी सुर्खियां

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड