अपडेटेड 27 October 2023 at 11:16 IST
R Bharat Summit 2023: '24 की टक्कर' में जाति जनगणना पर सुधांशु त्रिवेदी और पप्पू यादव में छिड़ी बहस
रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सुधांशु त्रिवेदी, केसी त्यागी और पप्पू यादव '2024 की टक्कर' पर चर्चा कर रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

27 October 2023 at 11:16 IST
'2024 की टक्कर' में रिपब्लिक भारत के मंच पर मंथन
देश की तमाम राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। जनता ये तय करेगी कि 2024 के चुनावी रण में किसको मिलेगी जीत और किसको मिलेगी शिकस्त। रिपब्लिक भारत के मंच पर 2024 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नेता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व सांसद पप्पू यादव और पूर्व सांसद केसी त्यागी चर्चा कर रहे हैं।
27 October 2023 at 11:16 IST
केसी त्यागी के तंज पर सुधांशु त्रिवेदी का जवाब
'24 की टक्कर' में केसी त्यागी के तंज पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "केसी त्यागी भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने JDP और चौधरी चरण के युग में पूरे देश को एक कर दिया था। उसके बाद समाजवादी आंदोलन में भारतीय समाज को बनते बिगड़ते देखा है। मुझे लगता है कि शायद ही किसी नेता ने इतने करीब से देखा है। भारत की राजनीति में परिवर्तन और विकार के साक्षी हैं केसी त्यागी। मैं कहना चाहता हूं कि हम किसी से अपनी लड़ाई नहीं मान रहे। हमारी लड़ाई केवल एक है, जैसा कि पीएम मोदी ने कहा है कि अमृतकाल खत्म होने तक भारत को विश्व की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनाना है।"
Advertisement
27 October 2023 at 11:16 IST
हमारी सोच और बाकियों की सोच में काफी फर्क है: सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "हम उस पार्टी के प्रतीक हैं, जिसके नेता ने किशोरावस्था में ही यह प्रण ले लिया था कि तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं। हमारी सोच और बाकियों की सोच में काफी फर्क है।"
27 October 2023 at 11:16 IST
जाति जनगणना को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा
नीतीश कुमार के जाति जनगणना वाले बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "जाति जनगणना रोका किसने था? अंग्रेजों के समय में होता था। स्वतंत्र भारत में जाति जनगणना किसने रोका? कांग्रेस के नेहरू ने रोका। कहा गया था कि अंग्रेजों की फूट डालो राज की नीति थी इसलिए हम जाति जनगणना नहीं कराएंगे। आप एक बार कह दें कि नेहरू गलत थे हम मान लेंगे। हमने तो बचपन में नारा सुना है कि जात पे ना पात में इंदिरा जी की बात पे, मुहर लगेगी हाथ पे। आज ऐसा सपूत आया है, जिसने ये किया है कि जात पे ना पात में इंदिरा जी की बात पे, मुहर लगेगी हाथ पे, रख दिया उसको लात पे, पार्टी ले आए फुटपाथ पे।"
Advertisement
27 October 2023 at 11:16 IST
जाति जनगणना को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा
नीतीश कुमार के जाति जनगणना वाले बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "जाति जनगणना रोका किसने था? अंग्रेजों के समय में होता था। स्वतंत्र भारत में जाति जनगणना किसने रोका? कांग्रेस के नेहरू ने रोका। कहा गया था कि अंग्रेजों की फूट डालो राज की नीति थी इसलिए हम जाति जनगणना नहीं कराएंगे। आप एक बार कह दें कि नेहरू गलत थे हम मान लेंगे। हमने तो बचपन में नारा सुना है कि जात पे ना पात में इंदिरा जी की बात पे, मुहर लगेगी हाथ पे। आज ऐसा सपूत आया है, जिसने ये किया है कि जात पे ना पात में इंदिरा जी की बात पे, मुहर लगेगी हाथ पे, रख दिया उसको लात पे, पार्टी ले आए फुटपाथ पे।"
27 October 2023 at 11:16 IST
' समाज को विभाजित करने के लिए आज भी बहुत सारे शकुनी और मंथरा हैं'
जाति जनगणना को लेकर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "ये क्यों हो रहा है? समाज में एकता दिख रही है। जैसे-जैसे समाज एक होता जा रहा है तो जैसे हनुमान जी को अपनी शक्ति याद आती थी तो बहुत सारे काल मेमिया कर खड़े होते थे कि वो अपनी सारी शक्ति भूल जाएं। जब भगवान का राज्याभिषेक होने जा रहा था और युधिष्ठिर धर्मराज के रुप में जा रहे थे तो कहीं शकुनी खड़े खे तो कहीं मंथरा खड़ी थी। आज भी बहुत सारे शकुनी और मंथरा हैं, जो देश को विभाजित करना चाहते हैं।"
27 October 2023 at 11:16 IST
जाति जनगणना पर सुधांशु त्रिवेदी के तंज का केसी त्यागी ने दिया जवाब
सुधांशु त्रिवेदी के तंज पर केसी त्यागी ने कहा, "मैं चाहता हूं कि आप नीतीश कुमार का नाम लें कि उनपर परिवारवाद और जातिवाद, धनसंग्रह का आरोप है। आप कहते हैं कि जाति की बात मत करो। लेकिन जाति की बात तो आप ही कर रहे हैं। आपने 8 लोगों के नाम गिनवा दिए। प्रधानमंत्री की भी कोई जाति होती है, ये मैंने आज सुना। इनके तीन मंत्री है, एक पारस पासवान, अनुप्रिया पटेल और रामदास अठालवले तीनों कह रहे हैं कि जाति जनगणना कराओ। जो इनके साथ हैं, वो सभी कह रहे हैं कि जाति जनगणना कराओ। जब हम कहते हैं तो जातिवादी, और जब इनकी मित्र पार्टियां कहती है तो समन्वयवादी। तो फैसला जनता को करने दीजिए।"
27 October 2023 at 11:16 IST
'जिस देश में सुरक्षा और शांति की बात होती थी, वहां जाति और हिंदू-मुसलमान की बात हो रही': पप्पू यादव
2024 की टक्कर में पप्पू यादव ने कहा, "मैं रहूं ना रहूं वसुधैव कुटुंबकम भी रहनी चाहिए और इंसानियत भी रहनी चाहिए। दुनिया में एक राष्ट्र और भी बना था, हिटलर। उन्हें याद करिए। हिटलर तो नहीं बनिए। जर्मनी में उनकी लाशें नहीं दफनाई गई। जहर खाना पड़ा था। आप अर्थव्यवस्था, नोटबंदी, इंटरनल पॉलिसी की बात करिए। आप क्यों नहीं बात करते हैं कि चीन आज कहां तक आ गया है। बात आप क्यों नहीं करते हैं कि चीन अब भारत से नहीं डरता है? आप श्री लंका और अफगानिस्तान पर क्यों नहीं बात करते हैं। आपने फिलिस्तीनियों को अपने देश में बैठा रखा है। जो फिलिस्तीनी आपका विरोधी है, उसे अपने देश में बिठाते हैं। जिस देश में सुरक्षा और शांति की बात होती थी, वहां आप जाति और हिंदू-मुसलमान पर बात करोगे तो नोटबंदी पर कब बात होगी? कश्मीर में जो हमारे लोग मारे गए, मणिपुर पर बात कब होगी?"
27 October 2023 at 11:16 IST
कश्मीर के लिए अपनी जान नहीं पाकिस्तान को जवाब दो: पप्पू यादव
अमित शाह के 'जान दे देंगे हम...' वाले बयान को लेकर पप्पू यादव ने कहा, "हमें आपकी जान नहीं चाहिए, पाकिस्तान को जबाव दीजिए। आप वो लोग हैं, जो बाहर जाकर मुसलमानों के पैर छूते हैं। आप देश में आकर हिंदू मुसलमान करते हैं। जाति सच है। पीएम मोदी ने खुद कहा कि मैं पिछड़ी जाति से आता हूं। ये गठबंधन के लिए क्यों परेशान हैं?"
27 October 2023 at 11:16 IST
1995 में पहली बार पीएम की जाति बताई गई: सुधांशु त्रिवेदी
पप्पू यादव के पीएम मोदी की जाति वाले बयान पर सुधांशू त्रिवेदी ने कहा, "इस देश में पहली बार पीएम की जाति कब बताई गई? 1995 में जब आप दोनों उसी पार्टी में थे। जनता दल के नेता के रुप में एचडी देवगौरा ने जन-जन के नेता नहीं समीकरणों के बीच में समायोजन के नेता बनकर प्रधानमंत्री बने थे तब कहा गया था कि देश का पहला पिछड़ा पीएम।"
26 October 2023 at 12:00 IST
1995 में पहली बार पीएम की जाति बताई गई: सुधांशु त्रिवेदी
पप्पू यादव के पीएम मोदी की जाति वाले बयान पर सुधांशू त्रिवेदी ने कहा, "इस देश में पहली बार पीएम की जाति कब बताई गई? 1995 में जब आप दोनों उसी पार्टी में थे। जनता दल के नेता के रुप में एचडी देवगौरा ने जन-जन के नेता नहीं समीकरणों के बीच में समायोजन के नेता बनकर प्रधानमंत्री बने थे तब कहा गया था कि देश का पहला पिछड़ा पीएम।"
26 October 2023 at 12:04 IST
'भारत के साथ मिडिल ईस्ट और यूरोप का इकोनॉमिक कॉरिडोर इजरायल-हमास के युद्ध का कारण था'
इजरायल और हमास के बीच युद्ध को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "इस युद्ध का मूल कारण क्या है? भारत के साथ मिडिल ईस्ट और यूरोप का इकोनॉमिक कॉरिडोर बना रहा था, जिसका मुख्य बंदरगाह इजरायल का हाइफा था।"
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 27 October 2023 at 11:16 IST