Delhi CM: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

Follow : Google News Icon  
Delhi BJP Government Oath Ceremony
Delhi BJP Government Oath Ceremony | Image: X

Delhi BJP Government: देश की राजधानी दिल्ली में 'रेखा' राज का आगाज हो गया है। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। LG वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ ली।

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी ने भी कमान संभाली हैं। रेखा शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं। 

प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायक बने मंत्री

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली। वो नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने हैं। उन्होंने कांटे के मुकाबले में दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को पटखनी देकर इस सीट पर कब्जा जमाया। प्रवेश वर्मा चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार चर्चाओं में थे और CM पद की रेस में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माने जा रहे थे। अब वो रेखा गुप्ता की कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। 

प्रवेश वर्मा के अलावा आशीष सूद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। वह जनकपुरी से विधायक हैं और दिल्ली में पंजाबी वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। आशीष भी पहली बार विधायक बने हैं। 

Advertisement

राजौरी गार्डन सीट से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को भी रेखा गुप्ता की कैबिनेट में जगह मिली हैं। रामलीला मैदान में उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली। वह दिल्ली में BJP का सिख चेहरा हैं। सिरसा तीसरी बार विधायक बने हैं। 

कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज सिंह और पंकज कुमार सिंह को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। जहां कपिल मिश्रा करावल नगर से जीतकर आए हैं। तो वहीं रविंद्र इंद्रराज बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं। विकासपुरी से जीत हासिल करने वाले विधायक पंकज सिंह का ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी समेत दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित BJP के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनके अलावा NDA शासित कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने भी समारोह में शिरकत की। इनमें चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और पवन कल्याण समेत कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण के साक्षी बने। रामलीला मैदान में कई गणमान्य हस्तियां और बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: शपथ में शामिल नहीं हुए CM योगी, मगर रेखा गुप्ता के लिए भेज दिया अपना संदेश, बोले- दिल्ली की डंबल इंजन सरकार अब…

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड