क्या राहुल गांधी विदेशी एजेंट हैं या उन्हें कोई इस्तेमाल कर रहा है? स्मृति ईरानी ने दिया जवाब

RBharat Summit 2024: रिपब्लिक भारत के समिट में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर घेरा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Smriti Irani
स्मृति ईरानी | Image: Republic

RBharat Summit 2024: रिपब्लिक भारत समिट में भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। रिपब्लिक के एडिटर इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने पूछा कि क्या राहुल गांधी विदेशी एजेंट हैं? इसपर पूर्व केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कांग्रेस नेता पर जमकर तंज कसा।

स्मृति ईरानी ने कहा, "राहुल ने HAL पर डायरेक्ट अटैक किया। उसके बावजूद वो संस्था बहुत बेहतर कर रही है। राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता होने के नाते इलेक्शन कमीशन, evm पर चोट की। जब मौत मंडरा रही हो, तो कौन कहेगा कि हिंदुस्तान की कंपनी पर भरोसा मत करो। मैं जो बोलती हूं खुलकर बोलती हूं। कौन कहेगा कि मुझे आत्मनिर्भर नहीं बनना है। मुझे दूसरों के सामने भीख का कटोरा फैलाना है। अब तो मीडिया पर भी अटैक किया जा रहा है। आपने कभी सोचा था कि विदेश की कम्युनिकेशन सिस्टम भारत की मीडिया को गोदी मीडिया कहेगी? ये तो विपक्ष कहता था। क्या आपको लगता है कि वो (राहुल गांधी) एजेंट होने के काबिल हैं।"

राहुल गांधी विषयों को अपनी कन्वीनियंस के हिसाब से देखते: स्मृति ईरानी

राहुल गांधी पर भड़कते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, "वो विषयों को अपनी राजनैतिक कन्वीनियंस के हिसाब से देखते हैं। वो कभी आधा हिन्दू होता है, कभी पूरा हिन्दू होता है, कभी सेक्युलर होता है। वो प्लेटफार्म देखता है अपनी राजनैतिक कन्वीनियंस का।"

जबतक देश बुलंद है, तबतक ताकतें इस्तेमाल होंगी: स्मृति ईरानी

उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति और राहुल गांधी जैसे लोगों के बीच मोदी चट्टान बनकर खड़ा है। जब तक देश बुलंद रहेगा तब तक ताकतें इस्तेमाल होंगी। राहुल गांधी भटकाने की राजनीति कर रहे हैं इसलिए सत्ता से भटक रहे हैं। वो कहां ट्रुडो का समर्थन नहीं कर रहे हैं अगर अगर ऐसा होता तो खुद आकर बोलते वो सबके सामने।

Advertisement

'पॉलिटिकल कॉम्प्लिकेशन हैं राहुल गांधी'

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को पॉलिटिकल कॉम्प्लिकेशन बताया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ऐसे पॉलिटिकल कॉम्प्लिकेशन हैं, जिसे कांग्रेस नहीं सुलझा पाई, आप क्या सुलझा पाएंगे? अगर राहुल में दम होता तो जाते बनारस लड़ते वहां। अपनी गली में तो सब शेर हैं। अगर 29 में आने का उन्होंने विचार किया तो धुल चटाएंगे बीजेपी वाले ये मैंने तय कर दिया है।"

जब तक मोदी है तब तक भारत खतरे में नहीं: स्मृति ईरानी

BJP नेत्री ने कहा कि जब तक मोदी है तब तक भारत खतरे में नहीं है। हम एक ही देश हैं, जिसने कहा कि हम शांति के पक्ष में रहे हैं रूस और यूक्रेन पर। SCO में देश के विदेश मंत्री गए तो उन्होंने कहा कि वहां कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी। अब किसी की हिम्मत नहीं कि कोई और देश कहे कि जाकर चर्चा कर लो। अब भारत वो भारत नहीं रहा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 2014, 2019 और 2024 चुनाव... अमेठी में स्मृति ईरानी को ही उम्मीदवार क्यों बनाया गया? खुद खोला राज

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड