Ranu Mandal: दिल दिया है जान भी देंगे... हाथ में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा, जब रानू मंडल ने गाया कर्मा का गाना तो फैंस गदगद, VIDEO

सोशल मीडिया से फेमस हुई रानू मंडल ने तिरंगा हाथ में लेकर 'ऐ वतन तेरे लिए' गाया है। रानू मंडल लंबे वक्त से सुर्खियों से दूर थी, ऐसे में वीडियो देख लोगों ने रानू को फिर से गाता देख कमेंट किया- 'अरे रानू जी, आप कहां गायब थीं?', वहीं कई लोग उनकी आवाज और जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। जानें वीडियो वायरल होने के पीछे क्या वजह है?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ranu Mandal New Video
रानू मंडल की वीडियो वायरल | Image: @sirajashubachchan.

Ranu Mandal New Video: रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर फेमस हुई रानू मंडल ने हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत 'ऐ वतन तेरे लिए' गाया है। रानू मंडल ने महसूस करते हुए देश को समर्पित ये गाना बिल्कुल मन लगा कर गाया। लोग वीडियो देखकर उनकी आवाज और देश के प्रति उनकी भावनाओं की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक यूजन ने मजाक में लिखा कि, 'अरे रानू जी, आप कहां गायब थीं?'

सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल वीडियो लोग भूल जाते हैं लेकिन रानू को फिर से गाता देख लोग खुश हो गए। ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि रानू गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का संदेश दे रही है। वहीं, रानू मंडल की आवाज में पुराना जादू लौटता दिख रहा है। लोग कह रहे हैं कि उनकी आवाज आज भी सीधे दिल को छूती है।

हाथ में तिरंगा लिए गाया 'ऐ वतन तेरे लिए'

मशहूर गायिका रानू मंडल ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर हाथ में तिरंगा थामकर देशभक्ति गीत 'ऐ वतन तेरे लिए' गाया है। वीडियो में रानू मंडल पूरे मन से गाना गाती दिख रही हैं। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में देश के प्रति गर्व साफ झलक रहा है। तिरंगा हाथ में लिए वे 'ऐ वतन तेरे लिए' की धुन पर सुर भर रही हैं। वीडियो को शूट करने वाला व्यक्ति उनकी तारीफ करता भी नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह लाखों लोगों तक पहुंच गया।

मशहूर गायिका रानू मंडल ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर हाथ में तिरंगा थामकर देशभक्ति गीत 'ऐ वतन तेरे लिए' गाया है। वीडियो में रानू मंडल पूरे मन से गाना गाती दिख रही हैं। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में देश के प्रति गर्व साफ झलक रहा है। तिरंगा हाथ में लिए वे 'ऐ वतन तेरे लिए' की धुन पर सुर भर रही हैं। वीडियो को शूट करने वाला व्यक्ति उनकी तारीफ करता भी नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह लाखों लोगों तक पहुंच गया।

Advertisement

कौन हैं रानू मंडल?

रानू मंडल ने साल 2019 में पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनके गाए गीत 'एक प्यार का नगमा है' का वीडियो इतना वायरल हो गया कि, म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने एल्बम में मौका दिया। रातों-रात रानू मंडल स्टार बन गईं। हालांकि उसके बाद वे लंबे समय तक सुर्खियों से दूर रहीं।

आवाज में आज भी वही सच्चाई और जादू- यूजर 

इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। लाखों व्यूज मिलने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अरे रानू जी, आप कहां गायब थीं?' दूसरे ने कहा, 'आवाज में आज भी वही सच्चाई और जादू है।' कुछ यूजर्स ने उनकी आवाज की तारीफ की और कहा कि उन्हें बॉलीवुड में फिर से मौका मिलना चाहिए। वहीं, कई लोगों ने उनके जज्बे और सादगी को सलाम किया है।

Advertisement

यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर देशभक्ति का संदेश दे रहा है। रानू मंडल की आवाज में पुराना जादू लौटता दिख रहा है। लोग कह रहे हैं कि उनकी आवाज आज भी सीधे दिल को छूती है। देशभक्ति के ऐसे पल हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं। 

यह भी पढ़ें: 24 घंटे से ट्रैफिक में फंसे पर्यटक, अब हो रहा पछतावा...ऑरेंज अलर्ट जारी

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड