अपडेटेड 26 November 2024 at 15:09 IST

'महाराष्ट्र विवाद खत्म होना चाहिए, BJP हाईकमान ने तय किया तो एकनाथ शिंदे...',रामदास अठावले की एंट्री

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम को महायुति में चल रही मंथन के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शिंदे को लेकर बड़ी बात कही।

Follow : Google News Icon  
 Ramdas Athawale
रामदास आठवले | Image: PTI

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर महायुति में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है। मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान को सीएम के नाम पर जल्द से जल्द फैसला लेना होगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर बड़ी बात कहील है।

एकनाथ शिंदे मंगलवार को उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत के बाद अभी इस रहस्य से पर्दा उठना बाकी है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी के नेता बार-बार कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जो भी फैसला करेंगे, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा। मगर दोनों दल के कार्यकर्ता अपने नेता को ही सीएम की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपना समर्थन देवेंद्र फडणवीस को दिया है।

एकनाथ शिंदे को 2 कदम पीछे आना चाहिए-अठावले

महाराष्ट्र में CM चेहरे पर केंद्रीय मंत्री और आरपीआई-अठावले के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा, महाराष्ट्र विवाद जल्द खत्म होना चाहिए। भाजपा हाईकमान ने तय किया है कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, लेकिन एकनाथ शिंदे नाराज हैं और उनकी नाराजगी दूर करने की आवश्यकता है। भाजपा के पास इतनी सीटें हैं कि भाजपा नहीं मानेगी। मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को 2 कदम पीछे आना चाहिए, जैसे देवेंद्र फडणवीस ने 4 कदम पीछे लिए थे। एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री बनना चाहिए। PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बारे में जरूर सोचेंगे और जल्दी से कुछ फैसले लिए जाने चाहिए।

सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे

बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी बनकर उभरी। भारतीय जनता पार्टी शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की है।  बाजेपी ने अकेले 135 सीटों पर कब्जा किया है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीट पर जीत हासिल की और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 41 सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें पर कब्जा किया है ऐसे में मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस CM की रेस में सबसे आगे चल रहे है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM शिंदे ने दिया इस्तीफा, क्या देवेंद्र फडणवीस होंगे अगले मुख्यमंत्री?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 November 2024 at 15:09 IST