'बताऊं कुरान में क्या लिखा है, मार हो जाएगी मार', वक्फ बिल पर बहस के बीच बीजेपी के इस सांसद का बयान तेजी से चर्चा में

राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मैं बताऊं कुरान में क्या लिखा है, मार हो जाएगी। ये हिंदुओं की भलमनसाहत है जो कुरान पढ़कर आपको बताता नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP MP Radha Mohan Das Agrawal
बीजेपी सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल | Image: Sansad TV

Waqf Bill: राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा है, लेकिन इस बिल पर बहस के बीच बीजेपी के सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल का एक बयान तेजी से चर्चा में आया है। राधा मोहन दास अग्रवाल ने वक्फ विधेयक पर ही चर्चा में शामिल थे। उससे आगे बढ़ते हुए यहां राधा मोहन दास अग्रवाल ने कुरान पर सबको अपना ज्ञान देकर हैरान कर दिया। यही नहीं, उन्होंने सदन में कहा कि ये हिंदुओं की भलमनसाहत है कि कुरान पढ़ने तुमको बताता नहीं है।

राधा मोहन दास अग्रवाल ने राज्यसभा में कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने अपने आयतों में लिखा है। 4 आयतें हैं, चाहें तो पेश कर सकता हूं। इनमें हजरत मोहम्मद साहब कहते हैं कि एक भी पैसा अगर किसी को दो तो उसको लिखो, उसका उदाहरण और उसका विटनेस बनाओ, ताकि ताकीद रहे कि कल तुम्हारे देने को कोई चुनौती ना दे पाए। एक भी पैसा दो तो लिखित दो। लेकिन तुम (वक्फ) कहते हो कि तुम्हारे पास सारी संपत्तियां हैं, जिनका कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं है, फिर भी वक्फ है। इसीलिए मैं इन्हें एक्सपोज कर रहा हूं।

कुरान पर बीजेपी सांसद ने दिखाया आईना

अपने भाषण में बीजेपी सांसद ने कहा कि ये लोग कहते थे कि कुरान पढ़ रहा है, ये मौलाना है। कुरान मैं पढ़ता हूं, लेकिन तुम तो मुसलमान हो बचपन से कुरान पढ़ते हो। राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मैं बताऊं कुरान में क्या लिखा है, मार हो जाएगी। ये हिंदुओं की भलमनसाहत है जो कुरान पढ़कर आपको बताता नहीं है।

दूसरी चीज ये कि सरकार जब इनकी (कांग्रेस) थी, उन्होंने वक्फ को अभयदान दे दिया। नारा था- जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का काम इन लोगों ने किया है। उत्तर प्रदेश की 74 प्रतिशत वक्फ की संपत्तियां सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनी हैं। तेलंगाना में 50 प्रतिशत वक्फ संपत्तियां सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनी हैं। पूरा अभयदान इनको मिला हुआ था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बीच में टोका-टोकी नहीं...', राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के बीच क्या हुआ, जब अमित शाह को खुद संभालना पड़ा माहौल?

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड