अपडेटेड 5 July 2024 at 17:38 IST

Sanjay Singh: सांसद संजय सिंह को AAP में बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए संसदीय दल के अध्यक्ष

संजय सिंह को आम आदमी पार्टी के संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्यसभा में पार्टी का नेता भी चुना गया है।

Follow : Google News Icon  
Sanjay Singh
संजय सिंह | Image: ANI

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पार्टी के संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्यसभा में पार्टी का नेता भी चुना गया है।

संजय सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल ने हमेशा (मुझे) सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करने का अवसर दिया। पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। इसके लिये अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का अत्यंत आभार।’’

इससे पहले, सिंह अपने पहले कार्यकाल के दौरान राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह फिर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किये गए हैं। इस साल 19 मार्च को सिंह ने संसद के उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। पार्टी ने कहा कि वर्तमान में आप 10 सदस्यों के साथ राज्यसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है और लोकसभा में इसके तीन सदस्य हैं।

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है।)

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 5 July 2024 at 17:38 IST