कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर सियासी तूफान, राजनाथ ने क्यों कहा- मैं खड़गे जी के 125 साल जीने की...

राजनाथ सिंह ने कहा, 'जब उन्हें सुरक्षा के जवान सहारा देकर ले जा रहे थे तब भाई कह रहे थे कि वो तब तक जिंदा रहेंगे जब तक कि पीएम मोदी को कुर्सी से उतार न दें।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Defence Minister Rajnath Singh
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर सियासी तूफान, राजनाथ ने क्यों कहा- मैं खड़गे जी के 125 साल जीने की... | Image: ANI

रविवार (29 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जसरोटा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता से हटने से पहले वह 'मरने वाले नहीं हैं'। इस बयान पर अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब आया है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई और सुरक्षाकर्मी उन्हें पकड़कर इलाज के लिए ले गए। इसके बाद ठीक होने पर उन्होंने दोबारा भाषण शुरू किया और कहा कि वो बिना पीएम मोदी को कुर्सी से उतारे मरने वाले नहीं हैं।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की बहुत इज्जत करता हूं, उनका सम्मान करता हूं। जब उन्हें सुरक्षा के जवान सहारा देकर ले जा रहे थे तब भाई कह रहे थे कि वो तब तक जिंदा रहेंगे जब तक कि पीएम मोदी को कुर्सी से उतार न दें। परमात्मा आपको 125 वर्ष की आयु तक जिंदा रखें बाकी हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी बने रहेंगे।'

अमित शाह का खड़गे पर हमला

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को 'अनावश्यक रूप से' अपने निजी स्वास्थ्य मामलों में घसीटा है। अमित शाह ने टिप्पणी को घृणित और अपमानजनक कहा। शाह ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा- ‘कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में खुद, अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी बढ़कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में अनावश्यक रूप से घसीटते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे।’


चिराग पासवान ने खड़गे पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तीखा प्रहार किया है। निजी स्वास्थ्य को राजनीतिक मुद्दा बनाने पर चिराग पासवान ने हमला करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया जाना चाहिए लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी कहीं से भी ठीक नहीं है।चिराग पासवान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य को राजनीतिक मुद्दा बनाया, इससे आज की युवा पीढ़ी में गलत संदेश जाएगा।

Advertisement


चुनाव प्रचार में जसरोटा पहुंचे थे खड़गे

कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने मीडिया को बताया, 'वह जसरोटा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा। उनके सहयोगियों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद की।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की हालत अब स्थिर है। रैली स्थल पर चिकित्सा सहायता मिलने के बाद खरगे ने कहा- मैं 83 साल का हूं। मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते…। मैं बात करना चाहता था। लेकिन चक्कर आने के कारण मैं बैठ गया। कृपया मुझे माफ करें। खड़गे विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते एक रैली को संबोधित करने जसरोटा पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः 'मोदी के लिए कितनी नफरत', नहीं मरने वाली टिप्पणी पर खड़गे को शाह का जवाब

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड