अपडेटेड 3 May 2024 at 22:44 IST
राहुल गांधी के पास 20 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति, जानें कितनी है देनदारी?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पास 11 करोड़ 15 लाख दो हजार 598 रुपए की मौजूदा बाजार मूल्य की अचल संपत्ति होने की भी जानकारी दी है।
- भारत
- 1 min read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पास 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी है। गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।
गांधी द्वारा नामांकन पत्र के साथ दिए गए संपत्ति और देनदारी के ब्योरे के मुताबिक कांग्रेस नेता के पास नौ करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें तीन करोड़ 81 लाख 33 हजार 572 रुपये के शेयर, 26 लाख 25 हजार 157 रुपये बैंक बैलेंस और 15 लाख 21 हजार 740 रुपये के गोल्ड बॉन्ड शामिल हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने अपने पास 11 करोड़ 15 लाख दो हजार 598 रुपए की मौजूदा बाजार मूल्य की अचल संपत्ति होने की भी जानकारी दी है। इसमें खुद खरीदी हुई नौ करोड़ चार लाख 89 हजार रुपये की संपत्ति और दो करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपए की विरासत में मिली संपत्ति शामिल है।
गांधी ने बताया कि उनके पास 55 हजार रुपए नकद और 49 लाख 79 हजार 184 रुपए की देनदारी है। पिछले वित्त वर्ष (2022-23) में उनकी सालाना आमदनी एक करोड़ दो लाख 78 हजार 680 रुपए थी।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 May 2024 at 22:44 IST