ऐसा क्या हुआ, जो कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और कुछ लोगों पर दर्ज हुई FIR, मामला समझें

भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेताओं पर तय मार्ग से अलग दूसरे मार्ग से यात्रा निकालने के आरोप लगे हैं। इसे लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi Nyay Yatra FIR
राहुल गांधी यात्रा | Image: Rahul Gandhi/Facebook

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) असम पहुंच चुकी है। शुक्रवार को जोरहाट (Jorhat) के निमती घाट से माजुली तक ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव के जरिए यात्रा निकाली गई। हालांकि इस बीच कांग्रेस (Congress) की ये यात्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई है। जोरहाट पुलिस ने इस यात्रा को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेताओं पर तय मार्ग से अलग दूसरे मार्ग से यात्रा निकालने के आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जोरहाट पुलिस ने अपने मूल मार्ग से कथित विचलन के लिए कांग्रेस की चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने खुद से संज्ञान लिया: एसपी

जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने कहा, 'स्वतः संज्ञान लेते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में दिखे 3 संदिग्ध, UP ATS ने किया डिटेन

Advertisement

यात्रा के छठे दिन जोरहाट में राहुल

अपनी यात्रा के छठे दिन राहुल ने शुक्रवार को नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की और असम के एक द्वीप माजुली के लिए रवाना हुए। पार्टी ने राहुल की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह साथी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को ब्रह्मपुत्र में नाव पर सवार थे।

यात्रा के खिलाफ सड़क पर आए पूर्व कांग्रेसी

राहुल गांधी की ये यात्रा जब असम से होकर गुजर रही है, तो कांग्रेस को अपने ही पुराने साथियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्ता ने खुद सड़क पर उतरी हुई हैं और राहुल गांधी से न्याय की मांग कर रही हैं। अंकिता अपने कुछ समर्थकों के साथ शिवसागर जिले के अमगुरी शहर में राहुल गांधी से न्याय की मांग करते हुए धरने पर बैठी थीं।

Advertisement

राहुल गांधी की यात्रा यहीं से गुजरी। वो एक ज्ञापन लेकर पहुंची थीं, लेकिन उन्हें राहुल गांधी से मिलने का मौका नहीं मिलने दिया गया।

अंकिता दत्ता ने कुछ वक्त पहले उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के खिलाफ उत्पीड़न आरोप लगाए थे। इस पर कार्रवाई के बजाय कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए अंकिता दत्ता को ही बाहर निकाल दिया था।

यह भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला की जुबान पर भगवान राम का नाम, गुनगुना रहे भजन

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड