राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने की घुसपैठियों को भारत में बसाने की वकालत, बोले- 'वो गरीब और भूखे...'

राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने घुसपैठियों को भारत में बसाने की वकालत की। उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है,जिसमें घुसपैठियों के भारत में बसाने की वकालत की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sam Pitroda on Ram Mandir
राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने घुसपैठियों को भारत में बसाने की वकालत की। | Image: PTI

कांग्रेस पार्टी के सेल्फ-गोल चैंपियन सैम पित्रोदा वापस आ गए हैं। इस बार, दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक इंटरव्यू में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी देश में अवैध प्रवासियों के प्रवेश को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया। सैम पित्रोदा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में राहुल गांधी के खास पित्रोदा को भारत में अवैध प्रवासियों को बसाने की वकालत करते हुए सुना गया।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम करने वाले पित्रोदा ने ना केवल घुसपैठियों को भारत में रखने की वकालत की, बल्कि विदेश में बैठकर उन्होंने भारत सरकार की आलोचना भी की। पित्रोदा ने सरकार से कहा कि वह केवल प्रवासन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय ग्लोबल वार्मिंग जैसी सार्वजनिक चिंताओं को प्राथमिकता दे।

अवैध प्रवासियों की वकालत कर रहे सैम पित्रोदा

बता दें, भारत में घुसपैठियों के खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लेती नजर आ रही है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई शुरू करने को लेकर भारत सरकार पर हमला करते हुए पित्रोदा ने कहा, "हम लगेंगे अवैध प्रवासियों के पीछे, गरीब हैं ये लोग, भूखे हैं ये लोग, इतना काम कर के आते हैं, बेशक अवैध रूप से आते हैं , वो भी ठीक नहीं है, हम समझते हैं, लेकिन हम अवैध प्रवासियों के पीछे पड़ेंगे, बांग्लादेशी के पीछे लगेंगे, अल्पसंख्यक के पीछे लगेंगे, हम सभी को शामिल करेंगे, अगर हमें थोड़ा कष्ट उठाना पड़ा तो ठीक है, हम कष्ट सहेंगे, हम साझा करेंगे, लेकिन कोई भी अपना हिस्सा बड़ा और बड़ा रखना नहीं चाहता है।"

दिल्ली चुनाव में अवैध प्रवासी बड़ा मुद्दा

बता दें, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए एक अभियान शुरू किया। यह अभियान कालिंदी कुंज, शाहीन बाग और जामिया नगर इलाकों सहित दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने घर-घर जाकर सत्यापन किया, जहां उन्होंने उनके आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र की जांच की। दिल्ली चुनाव में घुसपैठियों का मुद्दा बड़ा और अहम माना जा रहा है। लगातार इसे लेकर राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है।

Advertisement

LG ने घुसपैठियों की पहचान के लिए अभियान चलाने का दिया निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर अवैध रूप से रह रहे या किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो मामला दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में 15 पुलिस जिले हैं और सभी जिला प्रमुखों को दो महीने तक अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: UP में टूरिज्म का टूटा रिकॉर्ड, 65 करोड़ टूरिस्ट आए यूपी, करीब 23 लाख विदेशियों को भी भाया योगी का प्रदेश

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड