अपडेटेड 9 February 2024 at 09:11 IST
'Rahul Gandhi ने किया पिछड़ों का अपमान', PM Modi की जाति वाले बयान पर संग्राम! BJP ने घेरा
Rahul Gandhi, PM Modi पर जाति रिमार्क कर फंस गए हैं। एक बार फिर उन्हें करारा जवाब मिलने लगा है।

BJP On Rahul Gandhi Caste Remark: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ऐतिहासिक कोर्ट फैसलों के जरिए समझाया है कि पीएम को टारगेट करना क्यों गलत है?
अनुराग ठाकुर ने राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे बांटने की सोच का उदाहरण बताया। ठाकुर ने कहा- देश को जाति, धर्म, संप्रदाय में बाँटना कांग्रेस की पुरानी आदत है। सिर्फ़ सुर्ख़ियों में बने रखने के लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की जाति को लेकर शर्मनाक झूठ बोला है। ओबीसी समुदाय के अपमान के लिए राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।
क्या बोले अमित मालवीय?
अमित मालवीय ने एक के बाद एक कई पोस्ट्स किए जिसमें बैकवर्ड कास्ट को लेकर फैसलों, सरकार के आदेशों की पूरी और सुस्पष्ट जानकारी थी। अमित मालवीय ने राहुल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
लिखा- जिस व्यक्ति को अपना गोत्र तक नहीं पता, वो आज एक गरीब परिवार और तेली समाज में जन्मे प्रधानमंत्री को OBC सर्टिफिकेट दे रहा है! यह सामाजिक तौर पर पिछड़े सभी लोगों का अपमान नहीं तो और क्या है?
समझाया इतिहास
मालवीय ने कांग्रेस के नरहरी अमीन के पोस्ट को टैग कर इतिहास समझाया। लिखा- राज्य सूचना आयोग ने 25 जुलाई 1994 को मोध-घांची को OBC के तौर पर मान्यता दी। यह वही जाति है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबंधित हैं। गुजरात सूचना आयोग की सिफारिशों पर केंद्र सरकार ने साल 1999 में इस जाति को OBC में शामिल कर लिया। पीएम मोदी के गुजरात का सीएम बनने से 2 साल पहले ही ऐसा हुआ था।'
Advertisement
क्या कहा था राहुल ने?
राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रधानमंत्री की जाति पर बयान दिया था। राहुल ने कहा- 'मोदी जी पार्लियामेंट में कहते हैं कि वो OBC हैं। आपको भयंकर बेवकूफ बनाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी जी OBC नहीं पैदा हुए थे। मोदी जी गुजरात में तेली कास्ट में पैदा हुए थे। उनकी कम्युनिटी को भाजपा ने साल 2000 में OBC का दर्जा दिया। वो जिंदगी में जाति जनगणना नहीं कराएंगे।'
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 9 February 2024 at 08:37 IST