'मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीति कर रहे राहुल और खरगे, जीते जी नहीं किया पूर्व PM का सम्मान', नड्डा का कांग्रेस पर प्रहार

मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनसे स्मारक स्थल को लेकर हो रही राजनीति के बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP chief JP Nadda
BJP chief JP Nadda | Image: ANI

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनसे स्मारक स्थल को लेकर हो रही राजनीति के बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे  मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस की घटिया सोच की जितनी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस ने जीते जी कभी उन्हें सम्मान नहीं दिया।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सुपर पीएम के पद पर सोनिया गांधी को बिठाकर डॉ. मनमोहन सिंह का अपमान किया। आज यही राहुल गांधी स्वर्गीय मनमोहन जी पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस ने कभी किसी बड़े नेता का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस और गांधी परिवार ने हमेशा अपमान किया। देहावसान पर अटल जी का कई बार अपमान किया इसके कई उदाहरण है।

गांधी परिवार ने देश के किसी बड़े नेता का सम्मान नहीं किया- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि गांधी परिवार ने अपने परिवार के अलावा देश के किसी बड़े नेता का सम्मान नहीं किया है और न ही उनके साथ न्याय किया है। चाहे वह कांग्रेस पार्टी से हो या उससे बाहर, चाहे वह बाबासाहेब अंबेडकर हों, देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू हों, लाल बहादुर शास्त्री जी हों, सरदार पटेल जी हों, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी हों या प्रणब दा, सीताराम केसरी जी हों या श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी। कांग्रेस और गांधी परिवार ने किसी अन्य बड़े नेता का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की समाधि के लिए जगह भी उपलब्ध कराई है और परिवार को सूचित भी किया है, लेकिन कांग्रेस झूठी खबरें फैला रही है।

Advertisement

कांग्रेस ने सिर्फ परिवार के सदस्यों के लिए स्मारक बनवाए- जेपी नड्डा

कांग्रेस ने देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा के निधन पर कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा शोक सभा बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई थी। कांग्रेस ने सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के लिए स्मारक और समाधि बनवाई। सम्मान का असली मतलब इन्हें प्रधानमंत्री मोदी से सीखना चाहिए। पीएम मोदी ने सभी का सम्मान किया। 600 सरकारी योजनाएं, सड़कोंं के नाम, एयरपोर्ट, बंदरगाह, समेत कइयों के नाम महापुरुषों पर रखे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर सवाल, क्या नरसिम्हा राव को भूल गए Rahul?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड