'संसद में की पंजाब के मुद्दों की अनदेखी...', राघव चड्ढा ने AAP नेताओं पर किया पलटवार, VIDEO में दिखाई 'ट्रेलर' की झलक, बोले- पिक्चर अभी बाकी है

उपनेता पद हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दे उठाने में विफलता के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा कि यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Raghav Chadha Counter Attack on AAP
Raghav Chadha Counter Attack on AAP | Image: ANI

Raghav Chadha Counter Attack on AAP: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। अब राघव चड्ढा ने पार्टी के उन नेताओं को आईना दिखाया है जिन्होंने उन पर आरोपों की बौछार की थी कि वह संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में विफल रहे हैं।

राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करीब 3 मिनट का वीडियो जारी किया है, जिसमें वह पंजाब के मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाते दिखाई दे रहे हैं।

आरोपों पर राघव चड्ढा का पलटवार

AAP नेता ने आरोपों पर पलटवार करते हुए लिखा, 'आम आदमी पार्टी (AAP) में मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें मजबूरन ऐसे वीडियो जारी करने पड़े जिनमें कहा गया कि "राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में नाकाम रहे", पेश है एक छोटा सा ट्रेलर... पिक्चर अभी बाकी है।'

पंजाब मेरे लिए चर्चा का विषय नहीं- राघव

उन्होंने आगे लिखा, 'पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।'

Advertisement

'ट्रेलर' के बाद 'पिक्चर' पर टिकी निगाहें

राघव चड्ढा के इस बयान ने हलचल तेज कर दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि पार्टी के अंदर ही कोई गुट उनके खिलाफ सक्रिय है। अब राघव चड्ढा के 'ट्रेलर' के बाद सभी की निगाहें इस बात पर गड़ी हुई हैं कि अब वह पूरी 'पिक्चर' में और क्या-क्या खुलासे करने वाले हैं।

राघव चड्ढा ने आरोपों को बताया निराधार

उपनेता पद हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा 4 अप्रैल को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ स्क्रिप्टेड और कोऑर्डिनेटेड कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी के लगाए सभी आरोपों को सरासर झूठ बताया। उन्होंने आखिर में कहा कि जो लोग मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, उस हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा और हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने मोदी-BJP के खिलाफ सभी पुराने पोस्ट डिलीट किए? AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा, बोले- तैयारी का अंदाजा लगा लीजिए

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड