R Bharat Summit: 'चुनाव होते ही विदेश भाग जाते हैं...', धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर कसा तंज

राहुल गांधी पर तंज सकते हुए धर्मेंद्र प्रधान कहा कि राहुल गांधी को भारत की मूल आत्मा से कोई लगाव नहीं हैं। चुनाव होते ही विदेश भहाग जाते हैं।

Follow : Google News Icon  
R Bharat Summit 2024 Dharmendra Pradhan
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर कसा तंज | Image: Republic

Republic Bharat Summit 2024: रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में सुबह से अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गज राष्ट्र हित में अपनी बेबाक राय रख रहे हैं। राष्ट्र सर्वोपरि सम्मलेन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत से लेकर कांग्रेस की रजनीति तक, कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कांग्रेस और बिना नाम लिए राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए।

हरियाणा में बीजेपी की जीत पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 'कुछ लोगों ने इन दिनों डेमोक्रेसी की नई डेफिनेशन बना ली है। हमें हार-जीत को स्वीकार करना चाहिए। जो वास्तविकता से दूर रहते हैं वो सामंतवादी हैं। अगर कांग्रेस का प्रजातंत्र पर विश्वास होता तो उनका ये हश्र नहीं होता।'

'चुनाव होते ही विदेश भाग जाते हैं'

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 'आपको जनता ने तिजोरी भरने के लिए या दामाद की संपत्ति बढ़ाने के लिए नहीं जिताया था। हमारे नेता पसीना बहकर काम करते हैं। कुछ लोग चुनाव होते ही विदेश भाग जाते हैं। कुछ लोगों को देश के साथ जुड़ाव नहीं है। आप विदेशी ताकत के साथ जुड़ोगे विदेशी भूमि पर भारत को नीचे दिखाओगे। इसको लेकर लोग आपकी नींद तोड़ ही देते हैं। कांग्रेस 3 बार से 100 के आंकड़े को पार नहीं कर पा रही है।'

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ तो हाथ में संविधान लेकर चलते हैं दूसरी तरफ उसी संविधान की मूल भावना का अपमान करते हैं। वो अमेरिका में बैठकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं जो संविधान में दिया गया है। कई लोगों के हाथ में सालों तक सत्ता रही लेकिन उनको दिवालिया भी कहा गया है क्यूंकि उनकी खुद की समझ और उनके सलाहकार सही नहीं थे। 

Advertisement

'देश की जनता ने उन्हें नकारा'

कांग्रेस को मिली हार पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीड़ी दर पीड़ी आपकी सरकार रही, इसके लिए बीजेपी की सरकार जिम्मेदार नहीं है। देश की जनता ने उन्हें नकारा है। सबका अपना वर्किंग स्टाइल है। धीरे-धीरे जैसे हमारा देश विकसित होगा, 2024 में 2047 का विजन हम, देख रहे हैं। प्रजातांत्रिक मूल्यों को मानने वाले व्यक्ति के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मुझ जैसा आदमी उनके साथ काम कर रहा है ये मेरा सौभाग्य है।

ये भी पढ़ें:  'बटेंगे तो कटेंगे', योगी का मैसेज हरियाणा में हिट हो गया, विपक्ष क्या करेगा? अनुराग भदौरिया का जवाब

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड