सुखबीर पर फायरिंग के बाद सियासत, केजरीवाल ने पंजाब पुलिस की थपथपाई पीठ; कहा- दिल्ली तो गैंगस्टर...
Arvind Kejriwal: AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुई फायरिंग को रोकने के मामले को लेकर पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई।
- भारत
- 3 min read

Arvind Kejriwal: अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के ऊपर आज सुबह गोली चलाने की कोशिश की गई। हालांकि, ये कोशिश नाकाम रही और सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच पार्टी के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार को घेरे में लेते हुए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाया। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आया है।
दिल्ली विधानसभा में आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा, सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। इसके पीछे बड़ी ताकतें शामिल हैं, जो पंजाब और पंजाबियों को बदनाम कर रही हैं। पंजाब पुलिस ने इस घटना को रोका, मिसाल पेश की। पंजाब पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।"
पंजाब के बहाने केंद्र को घेरा
पंजाब में हुई इस घटना के बहाने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे अपराध को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घरते हुए कहा, "पंजाब में हमने एक घटना को घटने से रोक दिया, लेकिन जब दिल्ली के अंदर सरेआम मर्डर हो रहे हैं, सरे आम शूटऑउट हो रहे हैं, पूरे राजधानी गैंगस्टर के कब्जे में है। महिलाओं से बलात्कार हो रहे हैं, जब इनसे पूछा जाता है तो बीजेपी चुप हो जाती है। दिल्ली में लोगों के खुले आम मर्डर हो रहे हैं और बीजेपी कहती है, क्राइम मुद्दा ही नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में सरेआम फिरौती मांगी जा रही, व्यापारियों की दुकानों पर गोलियां बरसाई जा रही है। अमित शाह की जिम्मेदारी है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जाए। गैंगस्टर पूरे दिल्ली पर कब्जा कर चुके हैं, गृहमंत्री को दिल्ली की चिंता नहीं है।
Advertisement
क्या बोले विक्रम सिंह मजीठिया?
अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, "एक आदमी जिस पर कम से कम 30 मामले दर्ज हैं, नारायण सिंह चौड़ा, उसके खिलाफ हर तरह की FIR दर्ज है... वह आदमी 3 दिन से वहां घूम रहा है और AAP की सरकार कह रही है कि हमने पुलिस लगा दी है, तो क्या आपकी पुलिस सो रही थी? उसने आज और कल कैसे सुखबीर सिंह बादल की रेकी की, उसका वीडियो मैंने शेयर किया, वह सुखबीर सिंह तक कई बार पहुंचा है। अगर स्वर्ण मंदिर में कोई सुरक्षित नहीं है, तो आप सोच सकते हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है... इतना बड़ा हिस्ट्रीशीटर आदमी, जो देशद्रोही है, वहां खुलेआम घूम रहा है और दरबार साहब पर गोली चला रहा है, यह 1984 के उसी दिन की याद दिलाता है। जिसमें इंसानियत या गुरू का भय होगा वह कभी स्वर्ण मंदिर आकर गोली नहीं चलाएगा, वह नतमस्तक होगा।"
इसे भी पढ़ें: राहुल संभल तो नहीं जा सके लेकिन जनता का छूट गया पसीना, लोगों का फूटा गुस्सा-मुर्दाबाद के नारे, VIDEO