20 गाड़ियों में पंजाब कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे ED के अफसर, दिल्ली से चंडीगढ़ तक संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid at Punjab Minister House: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित ठिकानों पर ईडी ने 100 करोड़ रुपये के संदिग्ध मोबाइल फोन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjeev Arora ED Raid
Sanjeev Arora ED Raid | Image: X

ED Raid at Punjab Minister House: पंजाब की राजनीति में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ED की टीम ने राज्य के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के एक गंभीर मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसके तार दिल्ली से लेकर दुबई तक फैले हुए हैं।

सुबह 7:25 बजे शुरू हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित संजीव अरोड़ा के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। रेड के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब तीन दर्जन CIA और स्पेशल फोर्स (SF) के जवानों को तैनात किया गया है। चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम और लुधियाना स्थित हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के कार्यालय परिसरों सहित कुल 5 ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, ईडी संजीव अरोड़ा और उनकी कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोप है कि कंपनी के माध्यम से 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद दिखाई गई। इसके बाद अवैध धन को दुबई भेजा गया और फिर वहां से निर्यात (Export) के नाम पर वापस भारत लाया गया, जिसे 'राउंड ट्रिपिंग' कहा जाता है।

भगवंत मान और संजय सिंह का तीखा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस छापेमारी को 'राजनीतिक प्रतिशोध' करार दिया है। मामले के बाद सांसद संजय सिंह ने कहा है, “बीजेपी का सुपारी किलर ईडी आज फिर पंजाब पहुंच गया है। पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए मोदी जी और कितने हथकंडे अपनाएंगे? दो-तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्जी खबरें चलेंगी और फिर ये सुपारी किलर वापस चले जाएंगे।”

Advertisement

वहीं, CM भगवंत मान का कहना है, “एक साल में तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। मोदी जी को पता होना चाहिए कि यह गुरुओं और भगत सिंह की धरती है। औरंगजेब भी इसे नहीं झुका पाया था, तो मोदी की चालें क्या झुकाएंगी।”

भगवंत मान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, जिसमें इस छापेमारी को लेकर सरकार का पक्ष रखा जाएगा। विपक्ष (कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल) इस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है, जबकि आप कार्यकर्ता इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बता रहे हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Suvendu Adhikari Net Worth: न कोई कार, न ही सोना… बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी की संपत्ति जान रह जाएंगे दंग

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड