Updated March 28th, 2024 at 14:09 IST

पंजाब CM भगवंत मान के घर आईं खुशियां, पत्नी ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, एक्स पर दिखाई PHOTO

Bhagwant Mann Baby Girl: सीएम भगवंत मान ने बेटी के जन्म की गुड न्यूज तो सुनाई ही, साथ ही साथ अपनी लाडली की एक फोटो भी शेयर की है।

Reported by: Sakshi Bansal
पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ भगवंत मान | Image:X
Advertisement

Bhagwant Mann Baby Girl: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर 28 मार्च 2024 को किलकारी गूंजी है। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। सीएम मान ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। साथ ही, उन्होंने अपनी नन्ही परी की एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की।

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार यानि 28 मार्च को एक्स के जरिए ऐलान किया कि उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया है।

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर हुआ बेटी का जन्म

सीएम भगवंत मान ने बेटी के जन्म की गुड न्यूज तो सुनाई ही, साथ ही साथ अपनी लाडली की एक फोटो भी शेयर की है। इसे शेयर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कैप्शन में लिखा- बच्ची का आशीर्वाद मिला है।

Advertisement

Blessed with baby Girl.. pic.twitter.com/adzmlIxEbb

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann)

उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवान ने उन्हें बेटी के रूप में एक तोहफा दिया है। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। 

Advertisement

ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਨੇ ਬੇਟੀ ਦੀ ਦਾਤ ਬਖ਼ਸ਼ੀ ਹੈ..ਜੱਚਾ-ਬੱਚਾ ਦੋਵੇਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਨੇ..

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता

गौरतलब है कि ये मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी से 2015 में तलाक हुआ था। उनसे मान के दो बच्चे हैं जो इस समय अमेरिका में रहते हैं। उनकी पहले से एक बेटी सीरत और एक बेटा दिलशान है।

फिर 2022 में जुलाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दूसरी शादी की। उन्होंने एक निजी समारोह में डॉक्टर गुरप्रीत कौर को अपना हमसफर बनाया था। अब कपल के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी के रिश्तेदार के यहां 34 घंटे तक चली ED की रेड, FEMA के तहत हुई कार्रवाई

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 13:45 IST

Whatsapp logo