अपडेटेड 20 April 2025 at 17:31 IST

'नीतीश एक बार हमारी गोद में आते हैं, अंदाजा लगा तो...', CM पर खड़गे ने की ऐसी टिप्पणी, चुनाव से पहले बिहार में माहौल गर्म

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक बार हमारी गोद में आते हैं। कुछ अंदाजा लगा कि बीजेपी आने वाली है तो इधर से उधर चले जाते हैं।

Follow : Google News Icon  
Congress President Mallikarjun Kharge
Congress President Mallikarjun Kharge | Image: X

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बिहार के बक्सर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। बिहार में चुनावों से पहले कांग्रेस पूरा माहौल बनाने में लगी हुई है और इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय दौरे पर बिहार गए हैं। बक्सर की रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार ने बार- बार पलटने के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान में कहा- 'नीतीश कुमार एक दिन यहां, एक दिन उधर। क्या वो देश के लिए गए (बीजेपी के साथ) हैं, क्या वो अपने लोगों के हित में गए हैं। खड़गे ने कहा कि एक बार हमारी गोद में आते हैं। यहां का होने के बाद कुछ अंदाजा लगा कि इस बार बीजेपी आने वाली है। तो इधर से उठकर उधर चले जाते हैं। ये देश की अच्छाई के लिए एक नहीं होते हैं। देश को बर्बाद करने के लिए, अछूता को बर्बाद करने के लिए, पिछड़े लोगों, गरीबों और किसानों को बर्बाद करने के लिए बार-बार टूटते हैं और फिर जुड़ते हैं।'

मोदी और नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए- खड़गे

खड़गे ने आगे कहा- 'ये ध्यान में रखो कि एक मुख्यमंत्री बनने से देश का उद्धार नहीं होता है, देश का उद्धार तब होगा जब देश के लिए काम करेंगे, गरीबों के लिए काम करेंगे, तभी हम आगे बढ़ सकते हैं और देश आगे बढ़ सकता है।' कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान में कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है। ये प्यार और अच्छाई के लिए गठबंधन नहीं किए।

बक्सर की सभा में खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी से महापुरुष की गोडसे ने हत्या कर दी थी। उसी गोडसे की BJP के लोग आज पूजा करते हैं। RSS के लोग अंग्रेजों के एजेंट थे, उनकी नौकरी करते थे और समय-समय पर माफीनामा लिखते थे। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उन्हीं से जाकर मिल गए, जिनके पुरखों ने गांधी की हत्या कर दी थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: खुला रह गया माइक, अखिलेश बोल गए ऐसी बात, बगल में बैठे नेता ने मुंह पकड़ा
 

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 20 April 2025 at 17:31 IST