PM मोदी आज चार बजे लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम करीब चार बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi to Reply to Motion of Thanks Debate Today
PM मोदी आज राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे | Image: PTI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम करीब चार बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार बजे के करीब लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।’’

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण संबंधी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुराग ठाकुर ने की थी।

Advertisement

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को चर्चा में भाग लेते हुए सरकार पर कई आरोप लगाए थे।

उन्होंने भाजपा पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘ये लोग हिंदू नहीं हैं’। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है।

Advertisement

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता।

उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री निचले सदन में विपक्ष के सभी आरोपों का जवाब देंगे।

ये भी पढ़ेंः Gurugram: 20 लाख कर्ज चुकाने के लिए नाबालिग बना जल्लाद, लड़की को पहले मारा, फिर कपूर से जला डाला

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड