ममता पर भड़के मनजिंदर सिरसा, कहा- उनका बयान तुष्टिकरण की राजनीति की इंतहा, ये रमजान के लिए सबकुछ करेंगे और कुंभ को...

Prayagraj Mahakumbh: महाकुंभ को लेकर सीएम ममता के बयान पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने भड़कते हुए पूछा कि क्या इस्लाम के पर्व पर ऐसा बोल सकती हैं?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manjinder Singh Sirsa
सीएम ममता पर बरसे मनजिंदर सिंह सिरसा। | Image: Republic

Politics on Mahakumbh: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की ना केवल सियासी गलियारों में बल्कि संत समाज में भी कड़ी आलोचना हो रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सीएम ममता को जमकर घेरा है। भाजपा नेता ने सीएम ममता से पूछा कि क्या वो ऐसा इस्लामी पर्वों को लेकर बोल सकती हैं क्या?

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "क्या इस्लाम के पर्व के बारे में वो ऐसा बोल सकती हैं? लोग जब हज पर जाते हैं तो उसके लिए वो ऐसी लाइन बोल सकती हैं क्या? सनातन धर्म की खूबी है, कितनी भी गालियां निकालो फिर भी बर्दाश्त है। ममता बनर्जी को कुंभ को मृत्युकुंभ बताने पर शर्म आनी चाहिए।"

लोकतंत्र बचाने के लिए अमेरिका जाते हैं राहुल: मनजिंदर सिंह सिरसा

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जिनको जंजीरों में बांधकर लाए, उनसे तो तुम ही पैसा लेते हो। राहुल गांधी तो लोकतंत्र को बचाने के लिए अमेरिका जाते हैं। राहुल गांधी अमेरिका जाकर लोकतंत्र बचाने की दुहादी देते थे। आज उसके खिलाफ बोलने की तुम्हारी हिम्मत नहीं। ये रमजान के लिए सबकुछ करेंगे और कुंभ को मृत्युकुंभ बताएंगे। देश में ये तुष्टिकरण की राजनीति की इंतहा है।

आप पर भी बरसे भाजपा नेता

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP नेताओं पर हमलावार होते हुए कहा, "सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और केजरीवाल का हिसाब होगा, जो पैसा लूटा है, उसका हिसाब देना पड़ेगा। दिल्ली को बदलने वाली सरकार मिलने जा रही है। दिल्ली से गंदी हवा-पानी और यमुना जी को साफ करने वाली सरकार मिलने जा रही है। दिल्ली की एक जनरेशन ने गंदगी और बहाने देखे हैं, अब बदलाव देखेगी।"

Advertisement

क्या था सीएम ममता का बयान?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि हाल में हुई भगदड़ की घटनाओं के मद्देनजर महाकुंभ मृत्यु कुंभ बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महाकुंभ में मरने वालों की वास्तविक संख्या को छिपाया गया। बता दें, पिछले महीने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई और 60 घायल हो गए। वहीं 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। सीएम ममता ने इसे लेकर ही बीजेपी पर निशाना साधा।

CM बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में दावा किया, "महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ बन गया है। उन्होंने (भाजपा सरकार ने) मौतों की संख्या कम दिखाने के लिए सैकड़ों शवों को छिपा दिया। भाजपा विधायक मेरा सामना करने से डरते हैं, इसलिए जब भी मैं बोलती हूं तो वे सदन का बहिष्कार करते हैं।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: आजम खान परिवार को बड़ी राहत, बेटे अब्दुल्ला को रामपुर कोर्ट से मिली जमानत, 17 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड