Maharashtra: 'पॉलिटिकल स्टंट' से ज्यादा कुछ नहीं, CEC के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की रैली पर BJP का पलटवार
Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को CEC के खिलाफ शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता राज ठाकरे द्वारा आयोजित संयुक्त विरोध मार्च को सिर्फ 'पॉलिटिकल स्टंट' बताया।
- भारत
- 3 min read

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने रविवार (4 अक्तूबर) को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता राज ठाकरे द्वारा आयोजित संयुक्त विरोध मार्च को सिर्फ अपना फ़ायदा देखने वाला "राजनीतिक स्टंट" बताया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय शिरसाट ने आरोप लगाया कि यह संयुक्त शक्ति प्रदर्शन सिर्फ़ आने वाले चुनावों से पहले राजनीतिक प्रभाव का भ्रम पैदा करने के लिए किया गया था।
बता दें कि बीजेपी की ये टिप्पणियां महाराष्ट्र में चुनाव आयोग (ECI) को लेकर बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच आई हैं। उद्धव और राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए 4 अक्टूबर को संयुक्त रूप से मार्च का आह्वान किया था और विभिन्न विपक्षी दलों को विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के खिलाफ उनके विरोध में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।
उद्धव-राज ठाकरे की रैली सिर्फ 'पॉलिटिकल स्टंट'
रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव-राज ठाकरे की रैली तीखा प्रहार करते हुए संजय शिरसाट ने कहा '"उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे द्वारा आयोजित रैली सिर्फ़ एक राजनीतिक स्टंट है; यह एक इवेंट है। यह रैली यह दिखाने की कोशिश है कि उनकी ताकत बहुत ज्यादा है। वे यह छवि दिखाना चाहते थे कि मुंबई में 'बाघ अभी भी ज़िंदा है', भले ही देश में कहीं भी कुछ भी हो रहा हो।"
रैली में खुद का प्रचार करना था
शिरसाट ने "ठाकरे लहर" के दावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का असली मकसद लोगों की वास्तविक शिकायतों को उठाना नहीं, बल्कि खुद का प्रचार करना था। उन्होंने विपक्षी गठबंधन, खासकर कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) और चुनाव प्रक्रिया पर तभी सवाल उठाते हैं जब उन्हें चुनावी हार का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
उनके लिए अदालत के दरवाजे खुले हैं
शिरसाट ने आगे कहा, "अगर वे सच में कोई कार्रवाई करना चाहते हैं या मामले को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो अदालत के दरवाज़े उनके लिए खुले हैं; उन्हें जो भी सबूत उनके पास हैं, वे वहां पेश करने चाहिए या लोकसभा में यह मुद्दा उठाना चाहिए।" "इसके बजाय, वे जनता की राय को प्रभावित करने और सरकार की छवि खराब करने के लिए ऐसी बातें फैलाते हैं।"
ये भी पढ़ें: UCC पर सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, छह महीने के भीतर पश्चिम बंगाल में लागू करने का किया वादा