अपडेटेड 2 May 2024 at 14:30 IST

'रूस-यूक्रेन युद्ध में पाकिस्तान के लोगों के लिए भी एक ही पासपोर्ट था- मेरे देश का तिरंगा': PM मोदी

पीएम मोदी ने गुजरात में दहाड़ते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन के युद्ध के समय निकलने के लिए पाकिस्तान के लोगों के लिए भी एक ही पासपोर्ट था- मेरे देश का तिरंगा झंडा।

Follow : Google News Icon  
PM Modi attacks opposition
पाकिस्तान पर बरसे पीएम मोदी | Image: Republic TV

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के समय वहां से निकलने के लिए पाकिस्तान के लोगों के लिए भी केवल एक ही पासपोर्ट था- मेरे देश का तिरंगा झंडा। पीएम मोदी ने जमकर पाकिस्तान की क्लास लगा दी। 

गुजरात की धरती से पीएम मोदी ने गरजते हुए कहा, "अब भारत में दुश्मनों (पाकिस्तान) को कमजोर सरकार चाहिए, जो मुंबई अटैक के बाद डोजियर भेजते थे। दुनिया में झगड़े होते हैं तो भारत को विश्व बिंदु के तौर पर देखा जाता है। रूस और यूक्रेन की लड़ाई में लोग बहार निकलना चाहते थे तो वहां एक ही पासपोर्ट चलता था और वो पासपोर्ट था "मेरे देश का तिरंगा झंडा"। पाकिस्तान के लोग भी तिरंगा झंडा दिखाते थे तो वहां की सेना जाने देती थी।"

कांग्रेस और पाकिस्तान को पीएम मोदी ने घेरा

आणंद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहा पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं।  शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है और पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई।"

कांग्रेस ने खुद को मुस्लिम लीग को किया समर्पित: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस फर्जी माल की फैक्ट्री बन गई है। मोहबत की दुकान खोल कर झूठ का सामान क्यों बेच रही है? कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग की छाप है। अपनी स्तिथि बचाने के लिए कांग्रेस ने अपने आप को मुस्लिम लीग को समर्पित किया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे, 2 प्रधानमंत्री थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला हो रहा पाकिस्तान...PM मोदी ने एक तीर से किया दो शिकार

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 2 May 2024 at 14:30 IST