आपके राज्य से कौन बन रहा मोदी सरकार में मंत्री? यहां देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट
PM Modi Cabinet Ministers: नरेंद्र मौदी कैबिनेट में NDA के सहयोगियों का खास ख्याल रखा जाएगा। सूत्रों की माने तो बिहार के कोटे से 8 मंत्री पद हैं।
- भारत
- 2 min read

PM Modi Cabinet Ministers: तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी की ताजपोशी की तैयारियां जोरों पर है, 24 घंटे बाद मोदी 3.0 की शुरुआत होने वाली है। इस खास समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि कौन होगा मोदी 3.0 मंत्रिमंडल का हिस्सा? कैबिनेट को लेकर कयासों का दौर जारी है। NDA के घटक दलों में मंत्री पद को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है।
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले राजघाट जाएंगे। मौदी कैबिनेट में NDA के सहयोगियों का खास ख्याल रखा जाएगा। सूत्रों की माने तो बिहार के कोटे से 8 मंत्री पद हैं। JDU के खाते में सिर्फ 3 मंत्री पद है, वहीं TDP को भी एक पद दिया जा सकता है। कैबिनेट में किसकी लॉटरी लगेगी, ये तो कल ही पता चलेगा। उससे पहले संभावित मंत्रियों की लिस्ट देखते हैं।
BJP के कोटे से संभावित मंत्री
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- जेपी नड्डा
- नितिन गडकरी
- शिवराज सिंह चौहान
- मनोहर लाल खट्टर
- एस. जयशंकर
- पीयूष गोयल
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- रविशंकर प्रसाद
- मनोज तिवारी
सहयोगी दलों से संभावित मंत्री
- लल्लन सिंह (JDU)
- संजय झा (JDU)
- कौशलेंद्र कुमार (JDU)
- जीतनराम मांझी, HAM(S)
- चिराग पासवान, LJP(R)
- अनुप्रिया पटेल, AD(S)
- जयंत चौधरी (RLD)
- एचडी कुमारस्वामी (JDS)
- राम मोहन नायडू (TDP)
- पवन कल्याण (JSP)
- नरेश म्हसके (SS)
दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 9 जून को होने वाले प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से यह बताया था कि पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के 7 देशों के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्म कमल दहल प्रचंड शामिल होंगे।
इसके अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। संभावना है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद नरेंद्र मोदी भारत दौरे पर आए नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। भारत और मालदीव के तनावपूर्ण संबंधों के बीच मुइज्जू का मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होना है।