अपडेटेड 12 November 2022 at 15:56 IST
पवन कल्याण की बढ़ीं मुश्किलें, आंध्र प्रदेश में रैश ड्राइविंग के मामले में FIR दर्ज
अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के खिलाफ रैश ड्राइविंग (Rash Driving) का केस दर्ज किया गया है।
- भारत
- 2 min read

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के खिलाफ रैश ड्राइविंग (Rash Driving) का केस दर्ज किया गया है। पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के गुंटूर में गाड़ी के छतपर बैठकर पहुंचे थे। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसके बाद उनके खिलाफ रैश ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया। जन सेना पार्टी (Jana Sena Party) मुखिया पवन कल्याण पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने, सड़क सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में FIR दर्ज की गई है।
पवन कल्याण के खिलाफ शिकायत पी शिवा नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि पवन कल्याण और उनके समर्थकों के काफिले के कारण वो अपनी बाइक नहीं संभाल पाया और उसका जीवन संकट में पड़ गया।
FIR के मुताबिक “मामला 5 नवंबर 2022 का है जब सुबह 9:30 बजे इप्पतम रोड पर सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एक चलती कार के ऊपर बैठ गए। उनके साथ काफिले में कार और बाइक भी थीं। उनके काफिले में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।”
कार की छत पर बैठे पवन कल्याण
पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के इप्पतम में एक गांव में फिल्मी अंदाज में एंट्री की। उनके साथ समर्थकों का हुजूब भी था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पवन कल्याण की आलोचना की।
इसे भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का AAP पर हमला, 'कांग्रेस की एंट्री के बाद गुजरात से गायब हुई आप'
Advertisement
दिलचस्प बात यह है कि जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण का ये वीडियो उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही रिकॉर्ड किया है। पनव कल्याण इप्पतम गांव उन लोगों से मिलने जा रहे थे जिनका घर सड़क चौड़ीकरण के कारण टूट गया था। उनके इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी।
Idem Attitude anna 🥵🔥🙏#JanaSenaWithIppatam @PawanKalyan pic.twitter.com/C7CVOjlcsX
— ѕυииуραωαиιѕт ツ (@SunnyPawanist) November 5, 2022
It may appear off track to say like this but that swag 🔥 and attitude off the screen 👌👌 మన దగ్గర తప్పు లేనప్పుడు వచ్చే ధైర్యం @PawanKalyan .#JSPStandsWithIpptam pic.twitter.com/JeQ0waTYNe
— Dr.Shiva Prasad Reddy (@Dr_bspreddy) November 5, 2022
What is the message he’s giving to youngster’s?
— Ravi Teja (@chrteja9) November 5, 2022
Who is responsible for those families if anything happens unexpectedly? This is strictly condemnable. A stringent action to be taken in filing a case against him( Film Hero).
Referring to @dgpapofficial
Hmm, Absolutely not a matured act. These kind of actions influence youngsters 🤦🏻
— Movie Geek (@iammoviegeek) November 5, 2022
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 12 November 2022 at 15:54 IST