'जानते हैं आपको किसकी तारीफ पसंद है...', राज्यसभा में हुई जगदीप धनखड़ और खड़गे के बीच तीखी नोंकझोंक

जगदीप धनखड़ पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वो यहां उनकी तारीफ सुनने नहीं आए हैं। उसके बाद सभापति ने कांग्रेस नेता को जवाब दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jagdeep Dhankar Vs Mallikarjun Kharge
जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी नोंकझोंक | Image: Sansad TV

Jagdeep Dhankhar Vs Mallikarjun Kharge: सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच शुक्रवार को राज्यसभा में तीखी नोंकझोंक देखी गई। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के हंगामे और सदन में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नाराज दिखे। राज्यसभा के सभापति ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वो देश के लिए अपनी जान दे देंगे और विपक्ष संविधान का अपमान कर रहा है। उस दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी जवाब देने लगे। तभी सभापति और खड़गे बीच जबरदस्त बहस हुई। फिर जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जुबानी जंग के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 16 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा के सभापति ने कहा- 'मैं किसान का बेटा हूं, मैं कमजोरी नहीं दिखाऊंगा। मैं देश के लिए अपनी जान दे दूंगा। आपका (विपक्ष) 24 घंटे एक ही काम है, किसान का बेटा यहां क्यों बैठा है। देखिए आप क्या कह रहे हैं। मैंने बहुत कुछ बर्दाश्त किया है। आपको प्रस्ताव लाने का अधिकार है लेकिन आप संविधान का अपमान कर रहे हैं।' सभापति ने इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लिया और कहा कि मैं उनकी इज्जत करता हूं। सौ प्रतिशत करता हूं, लेकिन वो मेरी जीरो इज्जत करते हैं। मैं लिखित में अनुरोध करता हूं और कहता हूं कि मुझ पर कृपा करिए और मुझसे मिलने का समय निकालिए। लेकिन आपका तो एक क्रम हो गया है कि मेरे तो ट्विटर पर जाना है।

खड़गे ने की सभापति जगदीप धनखड़ पर टिप्पणी

जगदीप धनखड़ को जवाब देते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वो यहां उनकी (सभापति) तारीफ सुनने नहीं आए हैं। खड़गे ने आरोप लगाए कि आप सत्तापक्ष के सदस्यों को विपक्ष के खिलाफ बोलने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आपका काम सदन चलाना है। नियती से सदन चलाना है। लोकतंत्र को बचाना है तो आप ये बात नहीं करते हैं। सत्तापक्ष के हर सदस्य उठ-उठकर 5-10 मिनट बात करते हैं। इसी दौरान खड़गे ने कहा कि अगर आप किसान हैं तो मैं मजदूर का बेटा हूं। मैंने आपसे से भी ज्यादा कष्ट सहने हैं। आप नोट मशीन से गिनते थे, लेकिन मैं बाप मेहनत करके लाता था। उन्होंने कहा कि हम यहां आपकी प्रशंसा सुनने नहीं आए हैं, हम यहां चर्चा के लिए आए हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा ने दिया जवाब

इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देते हुए राज्यसभा के सभापति ने कहा, 'पूरी दुनिया जानती है कि आपको किसकी प्रशंसा पसंद है। ये महत्वपूर्ण है कि सदन चले। सदन को काम करना चाहिए।' इसके बाद धनखड़ ने गतिरोध को दूर करने के लिए खड़गे और सदन के नेता जेपी नड्डा को अपने कक्ष में बैठक के लिए आमंत्रित किया। धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित व्यवधानों के बाद राज्यसभा को 16 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसे विपक्षी दलों ने मंगलवार को महासचिव को सौंपा था।

Advertisement

यह भी पढे़ं: संविधान की प्रति जेब में रखते हैं विपक्ष के नेता, बचपन से यही सीखा- राजनाथ सिंह

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड