संसद में राहुल गांधी के बोलते ही जोरदार हंगामा, कहा- देश में नया चक्रव्यूह रचा जा रहा है

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress MP Rahul Gandhi
Congress MP Rahul Gandhi | Image: Sansad TV

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। राहुल गांधी सोमवार को सदन में केंद्रीय बजट 2024-25 पर बोलने के लिए खड़े हुए थे। हालांकि राहुल गांधी ने यहां केंद्र सरकार को बारी-बारी से घेरने शुरू कर दिया। राहुल ने आरोप लगाए कि हिन्दुस्तान में डर का माहौल है। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने 'चक्रव्यूह' की बात की, जिसमें उन्होंने सदन के बाहर के लोगों का भी नाम लिया। इस पर स्पीकर ने भी उन्हें टोक दिया। हालांकि आगे राहुल गांधी जब चक्रव्यूह की बात कर रहे थे तो उनका ये हमला बीजेपी पर था।

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसा कर 6 लोगों ने मारा था। मैं कुछ छानबीन की तो पता चला कि चक्रव्यूह का पदमव्यूह दूसरा नाम होता है। पदमव्यूह कमल की तरह होता है। 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह बना है। लोटस के सेप में जो है, उसे पीएम अपने छाती पर लगाकर घूमते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि चक्रव्यूह को पहले भी 6 लोग थे, जो उसके केंद्र में थे। आज भी 6 लोग हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अडानी और अंबानी शामिल हैं।

'जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ हो रहा है'

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ हो रहा है। देश में टैक्स का आतंकवाद हैष बजट में इंटर्नशिप की बात की वित्त मंत्री जी ने, ये मजाक है। उन्होंने कहा कि पेपरलीक के बारे में वित्त मंत्री ने बजट में एक शब्द नहीं कहा। शिक्षा मंत्रालय को 20 साल में सबसे कम पैसा दिया गया है। सेना के जवानों को भी अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसा दिया। अग्निवीरों के पेंशन के लिए एक पैसा नहीं दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि हम चक्रव्यूह तोड़ने का काम करते हैं। आप पदमव्यूह बनाने का काम करते हो। चक्रव्यूह कभी शिव की बारात से जीत नहीं सकता। नफरत और हिंसा देश का मिजाज नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आप (बीजेपी) खुद को हिन्दू कहते हो, लेकिन हिन्दू धर्म को समझते नहीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूपी में योगी आदित्यनाथ ही होंगे चेहरा, नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड