Pappu Yadav Remarks: 'उन्हें बस एक लव लेटर पढ़ना है...', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर पप्पू यादव ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

कांग्रेस नेता पप्पू यादव से राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर सवाल पूछा गया। सांसद ने कहा कि जो राष्ट्रपति हैं, वो तो स्टांप हैं। किसी का लव लेटर पढ़ना है उनको।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav
Pappu Yadav | Image: PTI

Pappu Yadav: संसद के बजट सत्र के साथ विवादों की भी शुरुआत हो गई है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। पप्पू यादव ने राष्ट्रपति को एक स्टाम्प बताया है। इतना ही नहीं, संसद में दिए गए अभिभाषण को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रपति को बस किसी का लव लेटर पढ़ना है।

कांग्रेस नेता पप्पू यादव से राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर सवाल पूछा गया। अपने जवाब में सांसद ने कहा- 'जो राष्ट्रपति हैं, वो तो स्टांप हैं। किसी का लव लेटर पढ़ना है उनको।' पप्पू यादव ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति गाय हैं, उन्हें जो प्रेम पत्र दिया गया है, उसे वो पढ़ रही हैं।

पप्पू यादव ने बीजेपी पर हमला बोला

निर्दलीय सांसद और कांग्रेस समर्थक पप्पू यादव ने आगे बीजेपी पर हमला किया और उन पर लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाया। एएनआई से बातचीत पप्पू ने कहा- 'अर्थव्यवस्था, नोटबंदी, काला धन, 15 लाख रुपये, 2 करोड़ नौकरियां, आयुष्मान, जन धन योजना, एमएसपी, मणिपुर, अग्निवीर, आरक्षण, जाति जनगणना से शुरू करते हैं। वो (बीजेपी) हमेशा झूठ बोलते हैं और लोगों को भटकाने की कोशिश करते हैं। महाकुंभ 12 साल में हो रहा है, लेकिन उन्होंने कहा कि ये 144 साल बाद हो रहा है। वो आम आदमी, अर्थव्यवस्था के बारे में बात नहीं करते।'

राष्ट्रपति ने बजट सत्र में उद्घाटन भाषण दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र 2025-26 की शुरुआत करते हुए संसद को संयुक्त रूप से संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के प्रयासों से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास है। राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही थीं। घोड़े से खींची जाने वाली बग्गी में सवार होकर संसद पहुंचने के बाद मुर्मू ने अपना संबोधन शुरू किया और उसके बाद राष्ट्रगान गाया।

Advertisement

यह भी पढे़ं: 'बेचारी भाषण के अंत में थक गईं..' राष्ट्रपति पर सोनिया के बयान से हंगामा

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड