बेहोश होकर जमीन पर गिरी TMC सांसद मिताली बाग, बैरिकेड फांदकर कूदे अखिलेश यादव को हिरासत में लिया, विपक्ष के प्रोटेस्ट में क्या चल रहा है?

Opposition March: बिहार में SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष ने आज संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्‍यालय तक पैदल मार्च निकाला। विपक्ष के इस मार्च में भारी बवाल हो गया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को हिरासत में भी लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Opposition Protest March: बिहार में SIR को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे विपक्ष ने एकजुट होकर आज (11 अगस्त) को SIR और वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला। इसी मार्च में TMC की एक सांसद मिताली बाग बेहोश होकर गिर पड़ीं। राहुल गांधी ने मार्च रोककर उनकी मदद की। वहीं, मार्च के दौरान जब दिल्ली पुलिस ने नेताओं को रोकने की कोशिश की तो वहां भारी हंगामा हो गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड फांदकर कूदते नजर आए। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को हिरासत में भी लिया।  

विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाल रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष समेत इंडी ब्लॉक के कई सांसदों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है, “हिम्मत हुई है। सरकार कायर है।” 

सच्चाई देश के सामने है- राहुल गांधी

वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हकीकत ये है कि वो बात नहीं कर सकते। सच्चाई देश के सामने है। ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है। ये लड़ाई संविधान बचाने की है। ये लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।”

बैरिकेड फांदकर कूदे अखिलेश यादव

दिल्ली पुलिस ने जब इंडी ब्लॉक के नेताओं को आगे बढ़ने से रोका तो अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए। फिर वो बैरिकेड फांदकर आगे बढ़ गए। मार्च के दौरान ही अखिलेश यादव को पुलिस ने रोका। इसके बाद वो केंद्र सरकार पर बरसे पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सरकार हम लोगों को रोकने की कोशिश कर रही है। वो पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जमीन पर बैठ गए और धरना देने लगे। 

Advertisement

मार्च में बेहोश हुईं मिताली बाग

वहीं, विपक्ष के इसी मार्च के दौरान TMC सांसद मिताली बाग बेहोश भी हो गई। मिताली बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद राहुल गांधी ने अपना मार्च बीच में रोका और उनकी मदद भी की। 

दिल्ली पुलिस का भी आया बयान

नई दिल्ली के DCP देवेश कुमार महला ने कहा, "चुनाव आयोग ने पत्र दिया था कि 30 सांसद उनसे मिल सकते हैं, लेकिन 200 से ज्यादा सांसद संसद से मार्च करते हुए आए। हमने उनकी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से बचाने के लिए उन्हें रोक दिया। बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कुछ सांसदों ने बैरिकेड लांघने की भी कोशिश की। उन्हें भी हिरासत में लिया गया है।"

Advertisement

वहीं, नई दिल्ली के ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित ने कहा, "हिरासत में लिए गए इंडी ब्लॉक नेताओं को पास के पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हम अभी भी हिरासत में लिए गए सांसदों की संख्या गिन रहे हैं। यहां विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं थी, लेकिन हमें सूचना मिली थी। अगर वे तय करते हैं, तो हम उन्हें चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचा देंगे। चुनाव आयोग में उचित पुलिस व्यवस्था है।"

यह भी पढ़ें: UP: फतेहपुर में हिंदू संगठनों ने मकबरे को घेरा, मंदिर तोड़कर बनाने का दावा, कहा- ये हमारी धरोहर; भारी पुलिस फोर्स मौजूद

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड