खड़गे का नाम आगे... तो क्या राहुल गांधी को PM पद के लिए 'I-N-D-I-A' ने कर दिया खारिज?

सीएम ममता बनर्जी ने पीएम चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री भी उनके नाम के लिए तैयार नजर आए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mallikarjun Kharge & Rahul Gandhi
पीएम पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम | Image: PTI

Opposition Meeting: 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना पीएम उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार सकता है। मंगलवार (19 दिसंबर) को I-N-D-I-A की हुई बैठक में पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर खड़गे नाम आगे किया गया।

खबर में आगे पढ़ें...

  • राहुल के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाहता विपक्ष? 
  • पीएम पद के लिए खड़गे का नाम आगे करने के क्या है मायने?

ममता ने रखा खड़गे के नाम का प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार इस बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री भी उनके नाम के लिए तैयार नजर आए। MDMK नेता वायको ने बैठक के बाद बताया कि ममता बनर्जी और केजरीवाल ने खड़गे के नाम का प्रस्ताव दिया। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया, लेकिन विपक्ष के पीएम चेहरे के तौर पर खड़गे का नाम जरूर सामने आने लगा है।

राहुल के नाम को I-N-D-I-A ने किया खारिज

बैठक में ममता बनर्जी और केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर खड़गे को आगे करके राहुल गांधी के नाम को खारिज कर दिया। कांग्रेस तो राहुल गांधी को ही पीएस फेस देखती है और उनके नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन ऐसा लगता है कि ममता, केजरीवाल समेत विपक्षी गठबंधन के दूसरे नेता राहुल गांधी में अपना पीएम उम्मीदवार नहीं देखते। वह मानते हैं कि अगर खड़गे को चुनावी मैदान में उतारा जाए, तो उन्हें ज्यादा फायदा हो सकता है। 

बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और जयंत चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे।

Advertisement

खड़गे बोले- हमारे लिए चुनाव जीतना अहम

गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के प्रस्ताव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने कहा कि हमारे लिए सबसे पहले चुनाव जीतना अहम है और बाकी चीजों पर बाद में फैसला किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं वंचितों के लिए काम करता हूं। पहले जीतें, फिर देखेंगे। मैं कुछ भी नहीं चाहता हूं।

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड