'नोटबंदी की वजह से आप अतीक के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए, धीरज रखें- जेल में न AC मिलेगी न...', ओपी राजभर ने अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी की वजह से आप अतीक के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए'।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav | Image: ANI

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर गोमती रिवर फ्रंट को लेकर अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अब जो कहा है वो काफी चौकाने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख को चेतावनी देते हुए कहा कि 'यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का यह एक नमूना भर है। एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलूंगा।'

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राजभर बीते कई दिनों से लगातार दावा करते आ रहे हैं कि 'आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी (SP) में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। उनके इस बयान की वजह से ही सोशल मीडिया पर अखिलेश के साथ जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। मगर वो अब भी अपने बयान पर कायम है। ओपी राजभर ने एक बार फिर गोमती रिवर फ्रंट को लेकर अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। X पर अपने नए पोस्ट में उन्होंने कहा है कि एक-एक कर काला चिट्ठा खोलूंगा।

गोमती रिवर फ्रंट को लेकर राजभर का बड़ा दावा

ओपी राजभर ने पोस्ट में लिखा है, गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए। यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका। 40 फीसदी काम पर जो पैसा खर्च होना था, वह सैफई परिवार की तिजोरी और विधानसभा चुनाव में खर्च हुआ।

एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलूंगा-राजभर 

अखिलेश बाबू को लगा था कि सरकार में वापसी के साथ अपनी चोरी छिपा ले जाएंगे। लेकिन पाप का घड़ा भर चुका था। घोटालेबाजों की सरकार हार गई। सभी घोटाला सामने आ गया। यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का यह एक नमूना भर है। एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलूंगा। पूरी फाइल लेकर बैठा हूं।

Advertisement

जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर-राजभर 

ओम प्रकाश राजभर दावा किया है कि माननीय संस्थाएं और माननीय एजेंसियां गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने में जुटी हैं और विश्वास है कि करेंगी भी। अखिलेश पर तंज कसते हुए योगी के मंत्री ने कहा, 'धीरज रखें- जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा और न ही पीसी कर पाएंगे।'

यह भी पढ़ें:  6 MP हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं,महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा दावा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड