'सपा के तमाम लोग हैं जो BJP से टिकट चाहते हैं, दिल्ली से यहां तक संपर्क...', शिवपाल के 45 विधायकों के पार्टी छोड़ने के दावों पर बोले ओपी राजभर

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव के 45 विधायकों के समाजवादी पार्टी छोड़ने की योजना के दावों को लेकर बड़ी बात कही है। सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-सपा की बैठक पर भी उन्होंने तंज कसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
OP Rajbhar big statement on claim of Shivpal yadav 45 MLAs leaving party
शिवपाल के 45 विधायकों के पार्टी छोड़ने के दावों पर बोले ओपी राजभर | Image: Republic

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अब तक बन नहीं पाई है। मंगलवार को दोनों दलों के नेताओं के बीच सीटों को लेकर दूसरे दौर की बातचीत जारी है। सपा ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रामगोपाल यादव की अगुवाई में पांच सदस्यीय समिति गठित की है। मगर इस समिति में शिवपाल यादव को जगह नहीं दी गई है, जबकि अवधेश प्रसाद को शामिल किया गया है। अब इसे लेकर कई तरह कयास लगाए जा रहे हैं।इस बीच मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बड़ा दावा किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव के खेमे के करीब 45 विधायक किसी भी समय पाला बदल सकते हैं। राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए चेतावनी दी कि कहीं अगला धमाका शिवपाल यादव ही न कर दें। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि शिवपाल यादव को नजरअंदाज न करें।

चुनाव आता है तो दल बदल होता है-राजभर

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव के 45 विधायकों के समाजवादी पार्टी छोड़ने की योजना के दावों पर कहा, "समाजवादी पार्टी के तमाम लोग हैं, जो चाहते हैं कि हम दोबारा विधायक बन जाएं या हमको टिकट मिल जाए, हम भाजपा से हम जीत जाएं। अब वो लोग दिल्ली से लेकर यहां तक अपना संपर्क बना रहे हैं। आप देखते जाइए। चुनाव आता है तो दल बदल होता है। पिछली बार जब हम कह रहे थे तो लोग मानने को तैयार नहीं थे और सब होता गया।"

अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज

अब राजभर के इस बयान से सपा के अंदरूनी समीकरणों और 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। इससे पहले कांग्रेस और सपा की बैठक को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा था। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा था, सुने हैं कि कांग्रेस वाले पहली ही बैठक में आप लोगों की औकात नाप दिये हैं!  दिल्ली में प्रमोद जी के आवास पर आप लोगों के साथ ठीक-ठाक 'आमोद-प्रमोद' हो गया!

Advertisement

सपा-कांग्रेस की बैठक पर क्या बोले राजभर?

ना प्रियंका जी ने दिलचस्पी दिखाई, न वेणुगोपाल ही रिस्पॉन्स दिये। और तो और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं के जरिए आपको लंबा चिट्ठा भी थमा दिया गया।  20 मिनट में चाय पिलाया, लेटर थमाया और नमस्ते करते हुए कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा। आपके 'लाइजनर चाचा' भी लजा गये बेचारे।

यह भी पढ़ें: 'अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', अमित शाह ने किया गठबंधन का ऐलान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड